Parenting Tip: लॉकडाउन में बच्चों को बनाए आत्मनिर्भर, उन्हें सिखाएं ये छोटे-मोटे काम

जिन घरों में बच्चे हैं वहां, काम भी ज़्यादा है। बच्चे हर चीज़ के लिए मां-बाप की मदद पर निर्भर करते हैं। तो क्यों ना ऐसा करें, कि आप लॉकडाउन में अपने लाडले और प्यारी बेटी को घर के काम करना सिखाएं। माना उनकी उम्र छोटी है, लेकिन, घर में ऐसे छोटे-मोटे काम भी तो बहुत होते हैं, जिन्हें वे कर सकते हैं। (Ways Kids Can Help Around the House in hindi)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : June 3, 2020 12:55 PM IST

Ways Kids Can Help Around the House: जहां लॉकडाउन में हम सभी बिना किसी अतिरिक्त हेल्प या नौकर के ही अपने घर के काम निपटा रहे हैं। वहीं, वर्क फ्रॉम होम के तरीके से ऑफिस का भी काम पूरा कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में घर के लोग एक-दूसरे का हाथ बंटाने और काम बांटकर करने की कोशिशें कर रहे हैं। ताकि, घर के किसी एक सदस्य पर काम का पूरा बोझ ना आ जाए। तो वहीं, जिन घरों में बच्चे हैं वहां, काम भी ज़्यादा है। बच्चे हर चीज़ के लिए मां-बाप की मदद पर निर्भर करते हैं। तो क्यों ना ऐसा करें, कि आप लॉकडाउन में अपने लाडले और प्यारी बेटी को घर के काम करना सिखाएं। माना उनकी उम्र छोटी है, लेकिन, घर में ऐसे छोटे-मोटे काम भी तो बहुत होते हैं, जिन्हें वे कर सकते हैं। (Ways Kids Can Help Around the House in hindi)

लॉकडाउन में बच्चों को सिखाएं ज़िम्मेदार और आत्मनिर्भर बनना (Ways kids can help at home):

अक्सर, बच्चों वाले घर में सबकुछ इधर-उधर बिखरा पड़ा रहता है। खिलौने, जूते और कपड़े, घर के कोने-कोने में पड़े रहते हैं। कई बार ये दृश्य उन घरों में भी दिखायी पड़ता है, जहां बच्चे 15-16 साल से भी बड़े होते हैं। इसके पीछे वजह यही है कि बच्चों को बचपन से साफ-सफाई और अपना सामान अरेंज करना सिखाया ही नहीं जाता और वे बड़े होकर भी आदतन घर को बिखरा कर रखते हैं।

आप इसी चीज़ को ध्यान में रखते हुए अपने बच्चे की ट्रेनिंग शुरु कर सकते हैं। अगर आपका बच्चा 3 साल का हो चुका है तो, उसे छोटे-छोटे में और इस तरह के काम देना शुरु करें, जिससे उसे कोई नुकसान ना हो। बच्चे का सुरक्षित रहना भी आवश्यक है। इसीलिए, उसे ऐसे काम दें जो इज़ी हों और बच्चा आसानी से उन्हें कर सके।

छोटे बच्चे घर के इन कामों में कर सकते हैं आपकी मदद (Household Chore for Kids):

  • साफ की हुई सब्ज़ियों और फलों को फ्रिज में रखना
  • सोफे पर पड़े तकियों और कुशन्स को अरेंज करना
  • फर्निचर की डस्टिंग करना
  • सैंडिवच बनाना
  • गंदे और साफ कपड़ों को छांटना
  • अपने खिलौने उनकी जगह पर रखना
  • बोतल या गिलास में पानी भरना
  • प्लांट्स को पानी देना

ना लें बच्चे की सुरक्षा से जुड़ा रिस्क

  • बच्चों के मन में हर बात को लेकर कौतूहल होता है। इसी क्यूरिऑसिटी के कारण अक्सर, बच्चे अपनी मम्मी के साथ किचन में रहना पसंद करते हैं। वैसे यह बच्चों के लिए अच्छा भी है क्योंकि, किचन में मौजूद पौष्टिक भोजन के बारे में जानने में उन्हें मदद मिलती है। कई बार आपके छोटे बच्चे आपकी मदद भी करना चाहेंगे। आप बेशक उन्हें किचन के छोटे –मोटे कामों में इंगेज कर सकती हैं। लेकिन, ऐसे में सावधानी बरतें।
  • बच्चे को चाकू और आग जैसी चीज़ों से दूर रखें। इसी तरह ड्राई मसालों के डिब्बे भी बच्चों की पहुंच से दूर रखें। क्योंकि, अगर ये डिब्बे खुल जाते हैं तो बच्चों की आंखों में पहुंचकर नुकसान सकते हैं। बच्चे को केवल ब्रेड पर जैम लगाने और पहले सी कटी सब्ज़ियों या फलों से अपने लिए सैंडविच और फ्रूट सलाद बनाने का ही काम दें।
  • पौधों को पानी देते समय बच्चे के आसपास ही रहें। ताकि, वह बाल्कनी या छत के ऐसी जगह ना जाए, जहां से उसके गिरने का डर हो। साथ ही कई प्रकार के कीड़े-मकोड़े भी पौधों पर होते हैं, जिनसे बच्चे को सुरक्षित रखना आवश्यक है।
  • अगर बच्चे डस्टिंग कर रहे हैं तो उन्हें ऐसी ही जगह ही डस्टिंग करने दें, जहां उन्हें चोट लगने का डर ना हो जैसे, सोफा या बेड।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source