
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 26, 2020 8:02 AM IST
स्ट्रेस को तुरंत कंट्रोल करती हैं ये 3 ईटिंग हेबिट्स, बिना साइड इफेक्ट के दूर होता है रोग
Healthy Eating Habits in Kids: लॉकडाउन में बच्चों का खेलना-कूदना और फिजिकल एक्टिविटीज़ घट गयी हैं। जिससे, उनकी फिटनेस पर असर पड़ रहा है। दूसरी तरफ, दिन भर घर पर रहने के कारण बच्चे बिंज इटिंग भी कर रहे हैं। इससे बच्चों में वज़न बढ़ने और इससे जुड़ी अन्य बीमारियों का ख़तरा भी बढ़ रहा है। बच्चों में मोटापे की समस्या वैश्विक स्तर पर देखी जा रही है। एक्सपर्ट्स के अनुसार मां-बाप बच्चों में मोटापा रोकने की दिशा में काफी मदद कर सकते हैं। माता-पिता एक परिवार के तौर पर बच्चों में छोटी उम्र से ही हेल्दी इटिंग हैबिट्स अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं। डायट के साथ फिजिकल एक्टिविटीज़ भी अहम है। इसीलिए, पूरे परिवार को बच्चों को डायट से जुड़ी अच्छी आदतें फॉलो करने के लिए प्रयास करने चाहिए। इससे, लॉकडाउन के दौरान बच्चों को मोटापे की समस्या से बचाना आसान हो सकेगा।
बहुत से माता-पिता ज़्यादा पोषण के लिए बच्चों को उनकी एपेटाइट से ज़्यादा भोजन परोस देते हैं। लेकिन, ऐसा करना ठीक नहीं। अपने बच्चे की उम्र और हाइट के आधार पर उन्हें भोजन परोसें। इस बात का भी ध्यान रखें कि बच्चे को सही पोषण प्राप्त हो और उन्हें अपने भोजव से पर्याप्त मात्रा में एनर्जी प्राप्त हो।
बैलेंस्ड डायट बच्चों के विकास के लिए सभी पोषक तत्वों की सही मात्रा आपके बच्चे को देगा। इसीलिए अपने बच्चे के भोजन में सभी आवश्यक घटकों को शामिल करें। इससे, बच्चे को फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम समेत सभी न्यूट्रिएंट्स की डेली ज़रूरत पूरी करना भी आसान होगा।
बच्चों को आमतौर पर मीठी और तली-भुनी चीज़ें खाना पसंद आता है। लेकिन, उन्हें यह सह कभी-कभार ही खाने दें। बच्चों को हेल्दी स्नैक्स खिलाने के लिए रोचक तरीके चुनें। जैसे, मॉल घूमने जाएं तो उन्हें फ्राइज़ की जगह साल्टेड पॉपकॉर्न खिलाएं या पिकनिक पर ले जाएं, जहां उन्हें फ्रूट्स और सलाद खाने के लिए दें। मीठा खाने का मन करे तो बच्चों को खजूर, चेरीज़ और अन्य मीठे फल खिलाना शुरु करें। उन्हें अनहेल्दी स्नैक्स की जगह हेल्दी स्नैक्स चुनना सिखाएं।
खाना खाने का एक समय निश्चित करें और उसी समय रोज़ाना परिवार के साथ बच्चों को भी भोजन के लिए प्रोत्साहित करें। क्योंकि, जब आप हेल्दी भोजन खाएंगे, तो आपके बच्चे भी आपको देखकर हेल्दी इटिंग की आदतें अपनाएंगे।
बच्चों को भोजन करते समय टीवी या मोबाइल देखने से मना करें। खुद भी ऐसा करने से बचें। क्योंकि जब बच्चों का भोजन पर पूरी तरह ध्यान होगा तो, उन्हें पेट भर खाने में मदद होगी। इसी तरह ओवरइटिंग से बचाने में भी मदद होगी।