... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 5:58 PM IST
Read this in English
मेरी बेटी की उम्र 7 साल की है। मैं उसे सिरप की जगह ड्रॉप्स से दवाई देती हूं। मुझे लगता है ये बच्चों को दवाई पिलाने का आसान और सुरक्षित तरीका है। लेकिन मेरी एक दोस्त ने कहा कि बड़े बच्चों को ड्रॉप्स से दवाई पिलाना सही तरीका नहीं है। कृपया आप सलाह दें, बच्चों को दवाई पिलाने का सही तरीका कौन-सा है?
मुंबई के जसलोक हॉस्पिटल के शिशुरोग विशेषज्ञ डॉक्टर नबी फज़ल कहते हैं, ‘ओरल ड्रॉप्स आमतौर पर नवजात शिशु या एक साल से छोटे बच्चों को दिया जाता है। बड़े बच्चों (5 साल से बड़े) को ज़्यादातर यही सलाह दी जाती है कि उन्हें ड्रॉप्स की बजाए सिरप्स दिये जाएं क्योंकि ये ज़्यादा प्रभावशाली होते हैं।’ बुख़ार, ख़ांसी या दर्द जैसी समस्याओं के लिए सिरप जल्दी फायदा पहुंचाती है। अगर आप ड्रॉप्स का इस्तेमाल कर रहे हैं तो डॉक्टर से डोज़ के बारे में जानकारी ज़रूर ले लें। साथ ही, ये भी सलाह लें कि ड्रॉप्स देना सही है या सिरप।
हालांकि कुछ ऐसी दवाएं होती हैं जो थोड़े बड़े बच्चों के लिए भी सिरप की बजाए ड्रॉप्स के रूप में बेहतर काम करती हैं। इसमें निम्न दवाएं शामिल होती हैं:
पोलियो वैक्सीन – कम्यूनल पोलियो कैंपेन में 5 साल से नीचे सभी बच्चों को ओरल ड्रॉप्स दी जाती हैं।हालांकि प्राइवेट क्लिनिक पर थोड़े बड़े बच्चों को इसका इंजेक्शन भी दिया जाता है।
नज़ल डीकंजस्टेंट (Nasal decongestant) –कई मामलों में जब इन्हेलर या सिरप असर नहीं दिखाते, तब नज़ल डीकंजस्टेंट की सलाह दी जाती है।
वायरल कंजक्टीवाइटिस - फोर्टिस हॉस्पिटल, वाशी के नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर हर्षवर्धन घोरपड़े कहते हैं, वायरल कंजंक्टीवाइटिस (viral conjunctivitis) की शुरुआती स्टेज में एंटीबायोटिक या लुब्रीकेंट्स ड्रॉप्स की सलाह दी जाती है। लेकिन अगर आंखों में इंफेक्शन बढ़ जाए तो स्टीरॉयड ड्रॉप्स दी जाती हैं।’
मूल स्रोत –Syrup or drops: What will be more effective for my kid? (Query)
अनुवादक –Shabnam Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।