एक साल या दो साल, कब तक शिशु को कराएं स्तनपान?

आमतौर पर महिलाओं को इस बात की जानकारी नहीं होती कि ज्यादा से ज्यादा कब तक शिशु को स्तनपान करवाया जा सकता है।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 5:58 PM IST

Read this in English

अनुवादक – Shabnam Khan

स्तनपान मां और शिशु दोनों के लिए प्राकृतिक है। एक्सपर्ट कहते हैं कि शिशु को 6 महीने तक सिर्फ मां का दूध ही पिलाना चाहिए। लेकिन कुछ महिलाएं अपने बच्चे को अधिक समय तक स्तनपान करवाती हैं। अगर आप जानना चाहती हैं कि शिशु को कब तक स्तनपान करवाना ठीक है कि नहें तो पढ़िये लेक्टेशन एंड चाइल्ड न्यूट्रीशन काउंसलर सोनाली शिवलानी इस पर क्या कह रही हैं।

आप जब तक चाहें तब तक अपने बच्चे को स्तनपान करना सकती हैं। ब्रेस्ट मिल्क तब तक मिलता रहता है जब तक कि निप्पलस्टीम्यूलेट (stimulated) होते हैं। ये बच्चा खुद कर सकता है या फिर ब्रेस्ट पंप से किया जा सकता है। कई माएं तो अपने बच्चों को 5 साल की उम्र तक भी स्तनपान करवाती हैं। (इसे भी पढ़ें - क्या ब्रेस्ट इंप्लांट के बाद भी कराया जा सकता है स्तनपान)

आपको अपने बच्चे को कितने महीने स्तनपान करवाना है, इसका फैसला आप खुद कर सकती हैं। ब्रेस्ट मिल्क तब तक निकलता रहेगा जब तक कि आप और आपका बच्चा इसकी इच्छा करेंगे। आप तब तक के लिए स्तनपान करवा सकती हैं जब तक कि आपके स्तनों से दूध निकलता रहे। और स्तनों में दूध तब तक उपलब्ध रहेगा जब तक कि बेबी दूध पीना चाहेगा। लेकिन अगर एक बार आप बच्चे को दूध पिलाना रोक देंगी तो उसके बाद आपके स्तनों से दूध नहीं निकलेगा। दूध पिलाना छोड़ने के तकरीबन 2 हफ्ते बाद दूध स्तनों में ही जम जाता है, और फिर आप स्तनपान नहीं करवा पाएंगी। (इसे भी पढ़ें - नवजात के लिए क्यों ज़रूरी है स्तनपान)

इसके साथ ये भी ध्यान रखना चाहिए कि आपके बच्चे को स्तनपान के दौरान पर्याप्त मात्रा में दूध मिले क्योंकि अगर उसे कम दूध मिलेगा तो उसे पोषण भी पूरा नहीं मिल पाएगा। इससे उसे स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source