क्या छोटे बच्चों को बोरवेल के पानी से नहलाना सही है?

कभी भी खुद के लिए इस्तेमाल की जाने वाली साबुन या शैम्पू से बच्चों को न नहलाएं।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : February 7, 2017 4:29 PM IST

मेरे बच्चे की उम्र पांच महीने है। क्या मैं उसे बोरवेल वाटर (Borewell water) से नहला सकती हूँ? मैं जहाँ रहती हूँ वहां पानी की सप्लाई के लिए इसके अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं है।

आज के समय में अधिकतर गावों और शहरों में लोग बोरवेल वाले पानी का ही इस्तेमाल करते हैं लेकिन ऐसा माना जाता है कि इसकी गुणवत्ता इतनी अच्छी नहीं होती है। हमने इस बारे में द्वारका स्थित वेंकटेश्वर हॉस्पिटल के सीनियर कंसलटेंट एंड हेड ऑफ़ डिपार्टमेंट पेडियाट्रिक्स एंड नैनोटोलॉजी डॉ. सुनील मेहंदीरत्ता से बात की। उन्होंने बताया कि बोरवेल का पानी स्किन पर बुरा असर डालता है। इस लिहाज से यह पानी ना तो पीने लायक होता है ना ही नहाने के लायक। यह जमीन के अंदर का पानी होता है और कई जगहों पर यह पानी मेटल और फैक्ट्री से निकलने वाले केमिकल के कारण बहुत ज्यादा प्रदूषित हो जाता है। ऐसी जगहों पर प्रदूषण के कारण पानी का रंग भी बदल जाता है।

इस पानी से नहाने पर बड़े लोगों को शरीर में खुजली, लाल धब्बे पड़ना और एक्जिमा जैसी बीमारियां हो जाती है साथ ही बाल भी बहुत ज्यादा झड़ने लगते हैं। ऐसे में छोटे बच्चों कि स्किन तो हद से ज्यादा नाजुक होती है उन पर इसका और बुरा असर हो सकता है। इसलिए कभी भी छोटे बच्चो को नहलाने के लिए बोरवेल वाटर का इस्तेमाल न करें।

इसकी बजाय आप इसी पानी को फ़िल्टर करके इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। बोरवेल के पानी को फ़िल्टर करने के लिए आरओ (RO) का इस्तेमाल करना सबसे सही तरीका है। इसके अलावा आप इस पानी में फिटकरी डालकर भी इसे नहाने लायक बना सकती हैं। हालांकि इन सब उपायों के बावजूद भी बच्चे को नहलाते समय थोड़ी और एक्स्ट्रा केयर की ज़रूरत है। जैसे कि बच्चे को नहलाने से पहले उसकी स्किन पर बॉडी ऑयल लगा दें जिससे नहाने के बाद बच्चे की त्वचा रुखी न रहे। इसके अलावा बच्चे को नहलाने के लिए अच्छी गुणवत्ता वाले साबुन और शैम्पू का इस्तेमाल करें और कभी भी खुद के लिए इस्तेमाल की जाने वाली साबुन या शैम्पू से बच्चों को न नहलाएं।

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

चित्र स्रोत: Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source