क्या सर्दी-खांसी में बच्चों को केला या खट्टे फल खिला सकते हैं?

संतरा-नींबू जैसे खट्टे फल और केला इम्युनिटी बढ़ाते हैं और जल्दी ठीक होने में मदद करते हैं!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 6:01 PM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

हाल ही में मेरा बच्चा सर्दी-खांसी से पीड़ित था। वो कुछ नहीं खा रहा था, इसलिए मैंने उसे केला और कुछ खट्टे फल खाने को दिए। मैंने सुना है कि इस स्थिति में बच्चे को ऐसे फल नहीं देने चाहिए, इससे हालत और ज्यादा ख़राब हो सकती है, क्या ये सही है? पढ़ें- बच्चों को हेल्दी खाना खिलाने के आसान तरीके

इस सवाल का जवाब मुंबई के सीनियर फिजिशियन डॉक्टर कृष्णकांत देबरी दे रहे हैं।

कई माताएं ये समझती हैं कि केला और खट्टे फल खाने से सर्दी-खांसी में बच्चे की स्थिति और अधिक खराब हो जाती है। लेकिन आपको बता दें कि ये तथ्य गलत है। कई डॉक्टर इस दौरान विटामिन सी वाले फूड खाने की सलाह देते हैं, जिससे इम्युनिटी सिस्टम मज़बूत होता है। केला भी एक ऐसा फल है जो मिनरल्स से भरपूर है और इम्युनिटी बढ़ाता है।

केले में पोटेशियम भी अधिक होता है और ये पानी की कमी को पूरा करता है। इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं जो शरीर में इलेक्ट्रोलाइट और तरल पदार्थ संतुलन को बनाए रखने में सहायक हैं। इसमें 105 कैलोरी होती है, जिससे आपको तुरंत ऊर्जा मिलती है।

खट्टे फलों में विटामिन सी होता है, जिससे एंटीवायरल प्रभाव पड़ता है और जल्दी स्वस्थ होने में मदद मिलती है। संतरे और नींबू जैसे फलों में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जिससे बॉडी से टोक्सिन बाहर निकालने में मदद मिलती है और सर्दी-खांसी जैसी समस्या से स्वाभाविक रूप के उपचार में सहायता मिलती है।

बच्चे को सर्दी-खांसी होने पर ये ज़रूरी नहीं है कि आप उसे इस तरह के ही फल किलाते रहें। वास्तव में उसे इस तरह के फल के अलावा हेल्दी डायट और दवा भी दें।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source