
... Read More
Written By: Mousumi Dutta | Updated : January 4, 2017 5:58 PM IST
मुझे बचपन से ही प्रॉन खाने पर स्किन पर रैशेज़ निकलने लगते हैं या बदहजमी हो जाती है। एक बार बिना डिश के बारे में जाने मैंने प्रॉन खा लिया था और मेरी हालत गंभीर हो गई थी तब डॉक्टर ने मुझे प्रॉन खाने से बिल्कुल मना कर दिया था। लेकिन मैं ये नहीं समझ पा रही हूँ कि मुझे अगर प्रॉन से एलर्जी हैं तो क्या मेरे बच्चे को भी होगी? मैं कैसे समझूं कि उसे एलर्जी होगी भी कि नहीं?
इस सवाल का जवाब़ शिशु रोग विशेषज्ञा गीतांजली शाह, अश्विनी हॉस्पिटल एण्ड आईवीएफ सेंटर और सुप्राज़ा फाउन्डेशन, मुम्बई दे रही हैं।
अक्सर देखा जाता है कि अगर माता-पिता यहाँ तक कि वंश में भी किसी को भी किसी खाने की चीज से एलर्जी होती है तो वह वंशानुगत क्रम से चलती ही रहती है। बात कुछ हद तक सही है क्योंकि इस मामले में जेनेटिक मैटर काम करता है। उसी तरह आनुवांशिकता के वज़ह से अगर पेरेंट्स को प्रॉन खाने से एलर्जी है तो बच्चे को भी एलर्जी होने की संभावना कुछ हद तक हो सकती है।
अगर आपको इस तरह की एलर्जी है तो आप एक-दो साल के बच्चे को कभी भी प्रॉन खाने के लिए न दें। उसके बाद अगर देने की बहुत इच्छा है या आप जाँच करना चाहते हैं तो सबसे पहले अपने डॉक्टर से बात कर लें और उनके कहे अनुसार एन्टी एलर्जी दवा अपने पास रखें तब बच्चे को खाने के लिए दें।
प्रॉन देने के बाद इन लक्षणों के तरफ ध्यान दें-
• प्रॉन खाने के बाद बच्चा उल्टी तो नहीं कर रहा है।
• प्रॉन खाने के बाद बदहजमी या एसिडिटी का प्रॉब्लम हो रही है कि नहीं!
• स्किन पर किसी तरह का रैशेज़ वैगरह तो नहीं निकल रहा है।
अगर ऐसा कोई भी लक्षण आपको नजर आ रहा है तो तुरन्त डॉक्टर की दी हुई दवा दे दें। और अगर खाने के बाद कोई कुछ भी ऐसा लक्षण नजर नहीं आ रहा है तो धीरे-धीरे कम मात्रा में बच्चे को खाने के लिए प्रॉन दे सकते हैं, चिंता की कोई बात शेष नहीं रह जाती है।
चित्र स्रोत: Shutterstock