Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
How to handle stubborn child: बच्चे अक्सर छोटी-मोटी चीजों के लिए जिद करते हैं और माता-पिता भी हंसकर प्यार-से उनकी बातें मान लेते हैं। लेकिन, थोड़ी उम्र बढ़ने के बाद पर जब बच्चे आपसे अपनी बात मनवाने के लिए रूठना सीख जाते हैं या आपसे कुछ समय के लिए बात करना बंद करते देते हैं तो आपको भी उनके इस व्यवहार पर हैरानी होती है। आप सोचने लगते हैं कि आखिर बच्चा ये सब क्यों कर रहा है और उसने ये सब सीखा कैसे। इसका जवाब है आपसे। जी हां, माता-पिता के व्यवहार से जुड़ी कुछ आदतें देखकर बच्चा जिद्दी बन जाता है और मां-बाप यह सोचकर परेशान होने लगते हैं कि कहीं बच्चा स्कूल से या अपने दोस्तों से तो ये सब नहीं सीख रहा। माता-पिता के व्यवहार से जुड़ी कुछ आदतें जिन्हें देखकर बच्चा जिद्दी बन सकता है उनके बारे में पढ़ें यहां और इन्हें आज से ही बंद करें।
बच्चों से अपनी बात मनवाने के लिए या किसी खास काम को करने के लिए मां-बाप जब दबाव बनाते हैं तो बच्चा पेरेंट्स के खिलाफ जाने और उनकी बात ना मानने की जिद करने लगता है। यह आदत धीरे-धीरे बच्चे के व्यवहार का हिस्सा बन जाती है और उसकी पर्सनालिटी पर भी इसका असर पड़ता है।
जब बच्चे आपको कुछ बता रहे हों या अपनी राय रख रहे हों तो उस वक्त जल्दबाजी में बात खत्म करने या उन्हें अनसुना करने की गलती ना करें। बच्चे की बात शांत रहकर सुनें और उसके बाद ही अपनी राय रखें। अगर आप बच्चे की बात बीच में काटेंगे तो इससे धीरे-धीरे बच्चे के मन में गुस्सा और जिद बढ़ती जाएगी।
मां-बाप बच्चों को अच्छी आदतें सिखाने के लिए अक्सर आस-पड़ोस या स्कूल के बच्चों का उदाहरण देते हैं। दूसरे बच्चों के साथ तुलना किए जाने से बच्चों के व्यवहार में जिद आ सकती है। क्योंकि, उन्हें हमेशा यही महसूस होगा कि आप उनकी वैल्यू नहीं करते और आपसे उन्हें कभी शाबासी नहीं मिलने वाली।