... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 5:53 PM IST
जब बात उठती है कि आपके बच्चों को खिलौने कब और कितने समय बाद धोने चाहिए। तो आपको बता दें कि ऐसा कोई सटीक समय या अवधि नहीं है जब आपको अपने बच्चे के खिलौनो की सफाई करनी होती है। लेकिन इसका यह बिल्कुल मतलब नहीं कि आप इस तरफ ध्यान ही न दें। वैसे भी आपमें से बहुतों ने शायद ही कभी सोचा हो कि जिन चीज़ों से पें-पें की आवाज़ें आएं या जो चलते-फिरते समय चमके उनमें कीटाणु या बैक्टेरिया हो सकता है। लेकिन यही तो ग़ौर करनेवाली बात है। क्योंकि खिलौनों में कीटाणु कई-कई घंटों तक छुपे रह सकते हैं। इसीलिए यह बहुत ज़रूरी हो जाता है कि आप अपने बच्चे के खिलौने नियमित साफ करती रहें। लेकिन यह नियमित अवधि क्या होनी चाहिए? मैंने कुछ बच्चों की मम्मियों से बात की और पता किया कि वे अपने 2-5 साल के बच्चों के खिलौनों की कब और कितने समय बाद सफाई करती हैं। तो मुझे मिले ये ज़वाब-
• प्लास्टिक और लकड़ी के खिलौने- मैं प्लास्टिक और लकड़ी के खिलौनों को रोज़ पोंछकर साफ करती हूं। ज़्यादातर माताओं ने भी यही कहा। कुछ ने तो यह भी कहा कि वह वेट वाइप्स या गीले कपड़े से खिलौनों को साफ करती हैं। मेरी बच्ची को ब्लॉक्स और कारों के साथ खेलना पसंद हैं । जिन्हें मैं दिन में दो बार पोंछती हूं और हफ्ते में एक बर धोती हूं। सफाई के लिए मैं साबुन और पानी के घोल में डुबोकर थोड़ी देर बाद पानी से धो देती हूं।
• कपड़े के खिलौने- मेरी बच्ची के पास बहुत से खिलौने ऐसे हैं जो कपड़े से बने हैं। इसी तरह कठपुतलियां भी कई बच्चों के पास होती हैं। उन्हें साफ करने का सबसे अच्छा तरीका है 3-4 दिनों बाद या आपका बच्चा उनसे कितना खेलता है उस हिसाब से उन्हें वॉशिंग मशीन में डालकर धोना।
• बालों वाले खिलौने– मेरे ख्याल से सॉफ्ट टॉयज़ या बालों वाले खिलौनों की साफ –सफाई सबसे मुश्किल काम है। चूंकि इन कपड़ों को धोना और सुखाना झंझटभरा काम है इसलिए बहुत से लोग इनकी सफाई से बचते रहते हैं। वैसे इसका एक तरीका है कपड़ों से बने सॉफ्ट टॉयज़ खरीदना। या फिर आप आपके बच्चे के पसंदीदा टेड्डी बेअर को प्लास्टिक के पैकेट में बंद करके भी रख सकती हैं।
• बॉल, फ्रीबी या सैंड टूल्स- ऐसे खिलौने जिनसे बच्चा ज़्यादातर बाहर खेलता है। उन्हें हर बार इस्तेमाल के बाद धोना चाहिए। इसलिए पार्क से लौटने के बाद नहाते समय मैं खिलौनों को भी पानी से साफ कर देती हूं।
Read this in English.
अनुवादक -Sadhna Tiwari
चित्र स्रोत- Shutterstock