छोटे बच्चे का मुंडन करना, सही या गलत?

गंजा करवाने से क्या वाकई बढ़ती है ग्रोथ?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 5:57 PM IST

Read this in English

भारत में बच्चे का मुंडन या पहली बार बाल उतरने को उत्सव के रूप में बड़े स्तर पर मनाया जाता है। ये एक प्रकार का रिवाज़ है जो बरसों से चला आ रहा है। वहीं, कुछ माता-पिता ये भी सोचते हैं कि बच्चों के बाल बार-बार शेव करवाने से उनके बाल अच्छी क्वालिटी के आते हैं और ग्रोथ बढ़ती है।

क्या ये ठीक है?

बाल शेव करने यानी गंजा होने से बालों की ग्रोथ पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता क्योंकि ऐसा करने से स्कैल्प के नीचे के बालों के फॉलिकल्स पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। बाहर जो भी होता है, अंदर फॉलिकल्स उससे अप्रभावित ही रहते हैं। बालों की क्वालिटी अनुवांशिकता पर निर्भर करती है। आप अपने बच्चे को सही पोषण देकर उसके बाल बढ़ा सकते हैं। याद रखें, अगर बच्चे को सही पोषण नहीं मिलेगा तो, शैंपू, ऑयलिंग, कॉम्बिंग भी उसके बाल बढ़ाने में उसकी मदद नहीं कर पाएंगे। अगर आप रीति-रिवाज़ों और धार्मिक कारणों से बच्चे का मुंडन करवा रहे हैं तो कोई बात नहीं, बच्चे को इससे कुछ नुकसान तो नहीं होगा। लेकिन हां, उससे उसके नए आने वालों पर कोई असर भी नहीं पड़ेगा। हां, छोटे बच्चे बाल न होने से स्कैल्प पर होने वाले कुछ इंफेक्शन्स से बच जाते हैं।

बच्चों का मुंडन करवाने से पहले इन कुछ बातों का ख्याल रखें:

  • बच्चे को गंजा तभी करवाएं जब उसका सिर थोड़ा मज़बूत हो। नवजात शिशु का सिर मुलायम होता है, रेज़र या ब्लेड से उसे चोट पहुंच सकती है। अगर ज़रूरी नहीं है तो अपने बच्चे को दो से तीन साल तक मूंडन न करवाएं।
  • अगर आपको मुंडन करना है, तो ये रस्म सुबह करें। उस टाइम बच्चा कम चिड़चिड़ा होता है।
  • रेज़र की जगह ट्रिमर का इस्तेमाल करें। अगर रेज़र का इस्तेमाल करना ही हो तो उससे पहले शिशु के सिर पर बेबी शैंपू से झाग बनाएं। शेविंग पहले एक तरफ की करें, फिर दूसरे तरफ की।
  • बच्चे को बहलाने की कोशिश करें, लेकिन उसे हिलने न दें। वरना उसे चोट लग सकती है।
  • शेविंग के बाद, अपने बच्चे को नहलाएं। स्कैल्प पर कोकोनट लगाएं ताकि उसे जलन न हो।

मूल स्रोत –Is shaving a baby’s head (mundan) good or bad?

अनुवादक – Shabnam Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source