... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 5:53 PM IST
भारत में चाइल्ड लीश का प्रचलन तेजी से बढ़ा है। कई लोग इसे बच्चे की सुरक्षा के लिहाज से सही मानते हैं। लेकिन कई परिजन ऐसा मानते हैं कि यह पट्टा कुत्ते के पट्टा जैसा लगता है जिस वजह से वो इसका समर्थन नहीं करते हैं। खैर, इसे लेकर सभी लोगों के मत अलग-अलग हो सकते हैं। लेकिन अधिकांश परिजनों का मानना है कि यह बच्चे को सुरक्षित रखने के लिए बेहतर चीज है। मैं भी अपने बच्चे के लिए इसका इस्तेमाल करता हूं क्योंकि इससे मुझे अपने बच्चे को सुरक्षित रखने में मदद मिलती है। मैं अपने अनुभव के आधार आपको बता रहा हूं कि चाइल्ड लीश आपके लिए किस तरह से फायदेमंद हो सकता है।
1) शॉपिंग के समय- आपने अक्सर देखा होगा जब आप शॉपिंग पर जाते हैं, तो बच्चा वहां मौजूद दूसरी चीजों को छेड़ता रहता है। आप अपनी शोपिंग में बिजी रहते हैं और बच्चा इधर-उधर भाग जाता है। लेकिन अब में शॉपिंग जाने से पहले अपने बच्चे को चाइल्ड लीश पहना देता हूं। इससे बच्चा कंट्रोल में सुरक्षित रहता है और मैं आसानी से शॉपिंग कर पाता हूं।
2) भीड़ वाले स्थानों पर- आजकल हर जगह भीड़ नजर आती है। जब आप कोई बिल जमा कराने या किसी अन्य काम के लिए घर से बाहर निकलते हैं, तो आपको घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ता है। ऐसे में बच्चे को बिना लीश पहनकर वहां ले जाने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। वो इधर-उधर भाग सकते हैं। भला आप कब ता उसे अपनी गोद में लिए खड़े हो सकते हैं। इसलिए मैं अपने बच्चे को लीश पहना देता हूं और आराम से अपना काम कर लेता हूं।
3) घर से बाहर निकलते समय- आपको रोजाना छोटे-छोटे कामों के लिए घर से बाहर निकलना पड़ता है। ऐसे में आपका बच्चा भी आपके साथ जाने की जिद करता है। जाहिर है बिजी रूट पर वो इधर-उधर भाग सकता है, वो गिर सकता है और उसको चोट लग सकती है। इन चीजों से बचाने के लिए मैं उसे चाइल्ड लीश पहना देता हूं।
4) बच्चों को दौड़ना पसंद है- जब आप घर से बाहर कहीं डिनर आदि के लिए जाते हैं, तो बच्चे वहां पर एक स्थान पर बैठना पसंद नहीं करते हैं। जाहिर है वो इधर-उधर भागने लग जाते हैं। ऐसे में वहां मौजूद दूसरे लोगों को परेशानी हो सकती है। इसलिए उसे कंट्रोल में रखने के लिए चाइल्ड लीश बेहतर विकल्प है। आप मजे से अपना डिनर भी कर सकते हैं और बच्चे को अपने पास कंट्रोल में रख सकते हैं।
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock