इस एक घरेलू उपाय से दूर करें डायपर रैशेज़

क्‍या डायपर पहनने के बाद आपके बच्‍चे की स्किन पर खाज-खुजली हो गई है?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 5:57 PM IST

Read this in English.

आजकल अधिकतर माताएं अपने शिशु को डायपर पहनाती हैं। लेकिन क्‍या आपको पता है कि गीला और टाइट डायपर शिशु के लिए कष्‍टदायक हो सकता है। इससे शिशु को खाज-खुजली हो सकती है। बच्‍चे की स्किन बेहद नाजु‍क होती है जिस कारण उसे केमिकल वाले और कठोर उत्‍पादों से बचाने की ज़रूरत होती है। अगर डायपर पहनाने के बाद आपके शिशु की त्‍वचा पर कोई निशान पड़ गया है तो आपको उसे किसी डॉक्‍टर के पास ले जाने की ज़रूरत नहीं है। हम आपको एक ऐसा घरेलू उपाय बताएंगे, जिसे अपनाकर आप घर पर ही इस समस्‍या से निजात पा सकती हैं। और वो उपाय है तिल का तेल।

चीन में किए गए एक अध्‍ययन के अनुसार 80 ऐसे बच्‍चों को क्रीम की तुलना में तिल का तेल लगाने से ज्‍यादा आराम मिला जिन्‍हें डायपर पहनने के बाद स्किन संबंधी परेशानी हो गई थी। भारत में शिशुओं के लिए परंपरागत रूप से तिल का तेल इस्‍तेमाल किया जाता है।

इसके गुण क्‍या हैं

तिल के तेल को नेचुरल इमाल्यन्ट (emollient) माना जाता है शिशु की स्किन को मॉश्‍चराइज करता है और डायरपर पहनने के बाद होने वाली खाज-खुजली में आराम पहुंचाता है। तिल का तेल भी खाज, त्वचा एलर्जी, शुष्क त्वचा में खुजली और अन्य त्वचा संबंधित अन्‍य परेशानियों के इलाज के लिए कई हर्बल उपयोगों में एक महत्वपूर्ण घटक का काम करता है। इसके डिमल्सन्ट (demulcent) और जीवाणुरोधी गुण सूजन को कम करने और दर्द से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं।

ऐसे करें इसका प्रयोग

डायपर उतारने के बाद अगर आपको लगता है कि कौन-सा क्षेत्र प्रभावित हो सकता है तो उस क्षेत्र पर रोजाना तिल के तेल से मालिश करें। अगर परेशानी से तुरंत आराम पाना है तो प्रभावित क्षेत्र पर तत्‍काल लगाएं।

मूल स्रोत - This natural remedy will save your baby from painful diaper rashes

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source