... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 5:57 PM IST
Read this in English
छोटे बच्चों में पेट दर्द आम समस्या है। शिशुओं के पेट में अक्सर बहुत तेज़ ऐंठन और दर्द हो जाती है, जिसकी वजह से वो बहुत तेज-तेज़ रोने लगते हैं। ऐसे में वो अपने पैरों को मोड़ लेते हैं या ऊपर उठा लेते हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि ऐसा तब होता है जब शिशु स्तनपान के दौरान अधिक हवा अंदर ले लेते हैं और वो उनकी आंतों में पहुंच कर समस्या उत्पन्न कर देती है। मां अपने शिशु को ऐसे रोते देख बहुत परेशान होती हैं, और उनका पेट दर्द ठीक करने के लिए डॉक्टर के चक्कर भी लगाने लगती हैं। लेकिन, उन्हें ये अंदाज़ा नहीं कि उनके किचन में एक ऐसी चीज़ मौजूद है जो चुटकियों में शिशु की इस तकलीफ को ठीक कर सकती है। (इसे भी पढ़ें, जानिये हींग के 9 आश्चर्यजनक लाभ)
हींग एक हर्बल पौधे फेरूला (Ferula) से तैयार होती है। बहुत सारी हर्बल दवाओं में फेरूला या हींग का इस्तेमाल भी किया जाता है। हींग में एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक तत्व मौजूद होते हैं जो पेट की समस्याओं, आंतों से जुड़ी बीमारियों यहां तक की सांस की समस्याओं में भी फायदे पहुंचाते हैं। हींग काफी तेज़ असर करती है इसलिए बच्चों को सीधा हींग खिलाई नहीं जाती। उनकी पेट की समस्याओं के लिए पेट में हींग मली जा सकती है।
हींग के इस्तेमाल का तरीका
• आधी चम्मच हींग में थोड़ा सा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें।
• इस पेस्ट को शिशु के पेट में लगाएं। मसाज घड़ी की दिशा में हथेली घुमाकर करें।
• ध्यान रखें कि पेस्ट शिशु की नाभि पर न लगे। आप इसके लिए नाभि पर रूई लगाकर रख सकते हैं।
• अगर आप हींग को ऑलिव ऑयल या मस्टर्ड ऑयल के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएंगे तो बेहतर परिणाम मिलेंगे।
• पेस्ट लगाने के बाद, इसे सूखने दें।
• शिशु का पेट दर्द ठीक होने में थोड़ा टाइम लग सकता है लेकिन इसके परिणाम अमूमन अच्छे ही निकलते हैं।
• पेस्ट के सूख जाने के बाद बच्चे को डकार दिलाने की कोशिश करें, इससे गैस और पेट दर्द जल्दी ठीक हो जाएगा।
• फिर कुछ देर बाद गीले कपड़े से पेट साफ कर लें।
हींग का इस तरह से इस्तेमाल करने से पेट दर्द और ऐंठन से आराम मिल जाता है। लेकिन अगर आपका शिशु देर तक रोता रहे तो हो सकता है उसे कोई और समस्या हो। इसलिए तुरंत चाइल्ड स्पेशलिस्ट के पास शिशु को ले जाएं।
मूल स्रोत - Hing — the Indian remedy for tummy ache in babies
अनुवादक – Shabnam Khan
चित्र स्रोत - Getty Images
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।