क्या आपका बच्चा डैंड्रफ से परेशान है? जरूर आजमाएं ये 6 घरेलू उपाय

अपने बच्चे को dandruff से छुटकारा दिलाने के लिए ये आसान तरीके जरूर ट्राई करें

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 5:53 PM IST

डैंड्रफ एक ऐसी समस्या है जिसके कारण कई बार आपको शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। अब यह समस्या केवल वयस्कों को ही नहीं होती है बल्कि कुछ युवा बच्चों को भी होने लगी है। आपने कई बार कुछ बच्चों के कंधों पर डैंड्रफ के सफेद गुच्छे पड़े देखे होंगे। क्या हालांकि इसका कुछ घरेलू उपचार के साथ इलाज किया जा सकता है। क्या आप जानते हैं कि डैंड्रफ से छुटकारा पाने के क्या उपाय हैं? अगर नहीं, तो डर्मटोलोजिस्ट डॉक्टर मनोज खन्ना आपको इससे बचने के कुछ टिप्स दे रहे हैं।

1) डैंड्रफ के लिए टी ट्री ऑयल एक बेहतर घरेलू उपाय है। इससे सूखी और बेजान त्वचा को सही करने में मदद मिलती है। टी ट्री ऑयल की कम से कम 12 बूंदों को एक चौथाई कैरियर ऑयल जैसे- आलमंड ऑयल, जोजोबा ऑयल और ऑलिव ऑयल में मिक्स कर लें। एक कॉटन को उसमें डिप करके उसे सिर में लगाएं। इसे आधे घंटे तक लगा रहने दें और उसके बाद ठन्डे पानी से धो लें।

2) नींबू में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होते हैं और ये नेचर में एसिडिक है, जिस वजह से ये डैंड्रफ को दूर रखने में सहायक है। आप इसका रस निकालकर सिर पर लगा सकते हैं या सीधे तौर पर इसे सिर पर रगड़ सकते हैं।

3) अपने बालों को हल्का गीला करके अपने सिर पर मुट्ठी भर बेकिंग सोडा छिड़कें। फिर अच्छी तरह मालिश करें। बाद में हल्के शैम्पू से धो लें।

4) एक केले को मैश कर लें। उसमें एक चम्मच दही और एक चम्मच बादाम तेल मिलाकर हेयर मास्क बना लें। इसे अपने सिर पर लगाकर अपनी उंगलियों से बीस मिनट तक मसाज करें और उसके बाद शैम्पू से धो लें।

5) हफ्ते में दो बार अपने बच्चे के बाल सैलिसिलिक एसिड वाले मेडिकेटिड शैम्पू से धोएं। इससे स्केलिंग कम होने में मदद मिलती है। हालांकि शैम्पू का चयन करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

6) शैम्पू से पहले ब्रश के इस्तेमाल करने से भी डैंड्रफ के गुच्छे को दूर करने में मदद मिल सकती है। अगर आप औषधीय शैम्पू का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं, तो आप नियमित रूप से इस्तेमाल होने वाले शैम्पू का उपयोग कर सकते हैं।

Read this in English 

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source