... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 5:57 PM IST
Read this in English.
ठंड का मौसम शुरु होने वाला है। हालांकि बच्चों के लिए तो ठंड शुरु हो ही चुकी है। इस मौसम में बच्चों की देखभाल की विशेष जरूरत होती है। इस दौरान उन्हें सर्दी, खांसी और फ्लू जैसी बीमारी होने का खतरा बना रहता है। हम आपको कुछ टिप्स दे रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप इस ठंड में अपने बच्चे को बीमार होने से बचा सकते हैं। पढ़ें- सर्दियों में बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए खिलाएं ये 6 चीज़ें
1) सही कपड़े पहनाएं
ये जरूरी नहीं है कि बच्चे को गर्म रखने के लिए उसे भारी-भरकम ऊनी कपड़ों से लाद दिया जाए। इसके बजाय उसे उसकी जरूरत के हिसाब से कपड़े पहनाएं। सबसे पहले उसे कॉटन का कपड़ा पहनाएं जो बच्चे को स्किन एलर्जी नहीं होने देगा। अगर बच्चे की स्किन सेंस्टिव है तो उसे ऑर्गेनिक कॉटन से बना कपड़ा पहनाएं। ध्यान रहे कि ऊनी कपड़े के नीचे दो हल्के कपड़े जरूर हों। अगर बच्चा छह महीने से कम का है तो उसके कान ढकने के लिए टोपी पहनाएं। इसके अलावा पैरों में जूते और हाथों में दास्ताने पहनाएं।
2) घर से बाहर ले जाते समय रखें ख़्याल
ठंड में सुबह के समय यदि आप बच्चे को घर से बाहर ले जा रहे हैं तो ध्यान रखें कि उसे गर्म रखने के लिए उचित कपड़ें पहनाएं। अगर आपको लगता है कि ऊनी कपड़ों की जरूरत नहीं है तो उसे जैकेट पहना सकते हैं। धूप में विटामीन डी होता है लेकिन ध्यान रहे कि बच्चे को थोड़ी देर ही धूप में रखें ज्यादा देर धूप में रहने से उसकी स्किन खराब हो सकती है। शाम के समय आप उसे ऊनी कपड़ें पहनाएं। अगर आपको लगता है कि उसे इन कपड़ों से पसीना आ रहा है तो उन्हें तुरन्त उतार दें। काफी देर तक पसीना आना बच्चे के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। विशेषज्ञों की मानें तो बच्चे को भीड़ वाले स्थान पर ना ले जाएं।
3) बच्चे की कोमल स्किन का रखें ख्याल
कई माताओं को ठंड में बच्चे की स्किन ड्राई और नाजुक होने का डर सताता है। हालांकि तीन साल की उम्र तक बच्चे के स्किन की विशेष रूप से देखभाल की जरूरत नहीं होती है। फिर भी आप उसे नहलाने से पहले उसकी तेल मालिश कर सकते हैं। भारत में अधिकतर सरसों या जैतून का तेल इस्तेमाल किया जाता है। बेबी लोशन या अन्य खुशबू वाले प्रॉडक्ट के प्रयोग से बचना चाहिए। इनसे बच्चे की स्किन को नुकसान हो सकता है। पढ़ें- नवजात शिशु की नाभि को साफ रखने के 5 उपाय
4) कमरा गर्म रखें
आप अपने कमरे को गर्म रखने के लिए रूम हीटर का प्रयोग कर सकते हैं। सुबह के समय रोशनी आने के लिए घर के दरवाजे और खिड़की खुली रखें। अगर आपके बच्चे का वजन 2.5 से 4 किलो के बीच है तो कमरे का तापमान 20 डिग्री रखने की कोशिश करें।
5) अच्छी नींद के लिए करें तैयारी
बच्चे को सुलाने से पहले उसे फुल-स्लीव वाले वन पीस सूट पहनाएं। अगर जरूरी हो तो उसका सिर कॉटन की टोपी से कवर करें। उसे मोजे ना पहनाएं, इससे उसका ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित हो सकता है। उसे एक कंबल में कवर कर लें।
6) ठंड में रखें फीड का ख़्याल
ठंड में बच्चे को समय पर फीडिंग कराते रहें। इससे उसकी इम्यूनिटी बढ़ेगी और वो इन्फेक्शन से बचेगा। अगर आप बाहर का फीड देती हैं तो ठीक उसी समय पर दें जिस समय आप उसे नॉर्मल फीड देती हैं। ध्यान रहे कि बाहरी का खाना साफ होना चाहिए और बचा हुआ खाना ना दें।
मूल स्रोत -6 ways to keep your baby warm this winter
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।