छोटे बच्चे को नहलाने का सही तरीका जानें

क्या आपको भी अपने बच्चे को नहलाने में डर लगता है ?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 5:57 PM IST

Read this in English

छोटे बच्चे हमेशा फ्रेश दिखते हैं और उनसे अच्छी-सी महक आती रहती है।लेकिन इसका मतलब यह नही कि आप उन्हें न नहलाएं। अक्सर देखा गया है कि माएं अपने नवजात शिशु को नहलाने से डरती हैं। जबकि नवजात शिशु को आपकी तरह रोज स्क्रब लगाकर क्लीन करने की ज़रूरत नही, लेकिन फिर भी उन्हें साफ़ और फ्रेश दिखने के लिए उनको नहलाना बहुत ज़रूरी है।

यहाँ पर छोटे बच्चे को नहलाने के सही  तरीके बताये जा रहे हैं।

सही चीजों का इस्तेमाल करें

एक अच्छा सा बेबी बाथटब खरीदें। अगर आप अपने नवजात शिशु और बच्चे दोनों के लिए बाथटब खरीदना चाहतीं हैं तो उसके साथ आप एक बाथसीट या बाथ क्रेडल ज़रूर खरीद लें जिससे शुरुवाती महीनों में आपके बेबी के बैक को सहारा मिलेगा और आपके हांथ उसे नहलाने के लिए फ्री रहेंगे। आप बेबी टॉवल भी ले लें ,एक उसे पोंछने के लिए और दूसरा उसमे उसे लपेटने के लिए । इसके साथ में ही आप एक बेबी मग और बेबी मैट भी लें। ध्यान रखें कि सभी चीजों की गुणवत्ता अच्छी हो ।

सभी चीजें तैयार रखें

आप अपने बेबी को नहलाने से पहले सारी चीजें व्यवस्थित कर लें जैसे की बाथटब, तौलिये ,बेबी सोप और बाथरूम स्टूल सब कुछ आपकी पहुँच में होना चाहिए। अपने बेबी को बाथरूम में लाने से पहले ही ये सारी चीजें सही जगह पर रख लें और कभी भी अपने बेबी को बाथटब में अकेला न छोड़ें क्योंकि आपका बेबी लगभग 3 cm गहरे पानी में भी डूब सकता है । साथ ही साथ आप अपने बेडरूम में डायपर और कपड़े भी तैयार रखें।

पानी का तापमान सही बनाये रखें

बेबी को नहलाने से पहले आप पानी का तापमान ज़रूर चेक कर लें। वैसे नहाने के लिए 37 डिग्री सेल्सियस उपयुक्त तापमान होता है। आप पानी का तापमान नापने के लिए थर्मामीटर का प्रयोग भी कर सकती हैं लेकिन पानी अगर गर्म हो तो कभी भी अपनी हथेली या ऊँगली उसमे न डालें इसकी बजाय आप अपनी कोहनी का इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आपको पानी बहुत गर्म लग रहा है तो उसमें ठंडा पानी मिलकर उसका तापमान कम कर लें।

नहलाने का सही तरीका 

जब भी आप अपने बेबी को बाथटब में डालें तो बाथटब पर बैठे हुए भी बेबी को एक हाथ से पकड़े रहें । शिशु की कोमल त्वचा पर सीधे कभी भी पानी न डालें उसकी बजाय मग और उसकी स्किन के बीच में अपनी हथेलियों का प्रयोग करें। पहले पानी को अपने हथेलियों पर गिरने दें फिर उसके स्किन पर। यह नहलाने का सबसे सही तरीका है। अगर आपका बच्चा अभी सीधे बैठ नही सकता तो अपनी हथेलियों में पानी लेकर उसे धीरे धीरे नहलाएं।

  साबुन का इस्तेमाल

अगर आप किसी साबुन का प्रयोग कर रही हैं तो सीधे इसे बेबी के स्किन पर न लगायें। किसी दूसरे मग में साबुन का झाग बना लें और इसमें किसी साफ़ तौलिये को भिगोकर फिर इस तौलिये से आराम से उसे साफ़ करें। फिर उसके बाद ऊपर बताये हुए तरीकों से उसे नहलाएं।

सिर को नहलाना

यह किसी भी माँ के लिए थोड़ा मुश्किल काम होता है। इसमें बहुत सावधानी बरतनी चाहिए। अगर आपका बच्चा बहुत छोटा है तो उसे एक तौलिये में लपेट लें फिर अपने हाथों में ले लें । फिर अपने हथेलियों में पानी लेकर धीरे-धीरे उसके सिर पर डालें। अगर आप किसी शैम्पू का इस्तेमाल कर रही हैं तो पहले उसे पानी में मिला लें फिर सिर पर लगायें ।उसके बाद साफ़ पानी लेकर बालों को अच्छी तरह साफ़ करें, जिससे बालों में शैम्पू का झाग बचा न रह जाये। 

अच्छे से सुखायें 

नहलाने के बाद आप अपने बेबी को सूखे तौलिये से पोछें और सर को आराम से रगडें। किसी भी तरह कि जल्दबाजी न करें। बेबी को सूखे तौलिये में लपेटकर अपने बेडरूम में लायें फिर उसे जल्दी से कपडे पहनायें, कोशिश करें की पहले आप उसे टॉप पहनाये फिर उसके बाद डायपर और पायजामा पहनाएं। अगर सर्दियां हैं तो जैकेट या स्वेटर भी पहनाएं या किसी कम्बल में लपेट दें। अगर आपका बच्चा थोडा बड़ा है तो उसे बाहर धूप में खेलने दें इससे उसके शरीर को गर्मी मिलेगी ।पढ़ें - इन 6 तरीकों से बच्‍चे को बचाएं ठंड से

मूल स्रोत - Bathing your newborn — 7 tips to do it right

अनुवादक – Anoop Singh

चित्र स्रोत - Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source