... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 5:57 PM IST
Read this in English
छोटे शिशु के नाखून काटने की जब बारी आती है तो सभी माँ डर जाती हैं कि कैसे काटें, कहीं शिशु की उंगली कट गई या नाखून ज्यादा काट दिया, न जाने कितने सवाल दिमाग में आने लगते हैं। उनके लिए ये सबसे मुश्किल काम होता है। जबकि आप उसके बढ़ते हुए नाखूनों को यूँ ही नही छोड़ सकते ,नही तो वो खुद के शरीर में खरोंचे लगा सकते है। इसलिए आप यह निश्चित कर लें की 10 दिनों के अंतराल पर या जब भी आपको ऐसा लगे की नाखून बढ़ गये हैं उन्हें जरूर काटें।
ध्यान रखने वाली बातें
बच्चों के लिए बनायी गयी नेल क्लिपर या नाखून काटने वाली कैंची का ही हमेशा प्रयोग करें, क्योंकि आप के लिए बनाई गयी नेल कटर से वो हर्ट हो सकते है। बड़े लोगों के लिए बनायी गयी नेल कटर से उनकी उंगलियाँ तक कट सकती हैं इसलिए इस बात का ख़ास ख्याल रखें।
कभी भी अपने शिशु के जागते हुए उसके नाखून न काटें, उसके सोने का इंतज़ार करें। खासकर नहाने के बाद जब आपका बेबी सो रहा हो, यह समय उसके नाखून काटने के लिए सबसे उपयुक्त होता है।
कभी भी अपने बेबी के नाखून को दांत से काटने की कोशिश न करें, आपकी गलती से उसकी उंगली भी कट सकती हैं या इस बात की भी सम्भावना है कि, आपके दांतों के दवाब से उसका पूरा नाखून ही निकल जाए। इसके अलावा आपके लार में उपस्थित रोगाणु, शिशु की नाजुक त्वचा के संपर्क में आकर उसके शरीर में प्रवेश कर सकते हैं, इससे उसे इन्फेक्शन का खतरा भी बढ़ सकता है।
नाखून काटने का सही तरीका
मूल स्रोत - Too scared to clip your baby’s nails? Follow these tips to prevent ouchies!
अनुवादक – Anoop Singh
चित्र स्रोत - Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।