... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 5:57 PM IST
Read this in English.
गर्भ में बच्चे को गर्भनाल प्लेजेंटा (placenta) से जुड़ी अम्बिलिकल कॉर्ड (umbilical cord) के ज़रिये पोषण प्राप्त होता है। जन्म के बाद बच्चे को कॉर्ड से अलग कर दिया जाता है। लेकिन गर्भनाल का एक छोटा सा हिस्सा बच्चे की नाभि से जुड़ा रहता है। अधिकतर माता-पिता खासतौर से पहली बार माता-पिता बने लोगों को यह जानना ज़रूरी है कि इस हिस्से की सही देखभाल कैसे की जाए।
कॉर्ड को टच ना करें
सबसे पहले तो यह जानना ज़रूरी है कि यह कॉर्ड अपने -आप सूख जाती है, इसलिए इसमें कुछ करने की ज़रुरत नहीं होती। ध्यान रखें कि बच्चे के इस हिस्से में कोई चोट न लगे। इसे सूखने और गिरने में कम से कम 7 से 21 दिन लगते हैं।
डायपर उल्टा पहनाएं
अपने बच्चे के डायपर का पिछला हिस्सा सामने की तरफ रखें ताकि वो नाभि से टच न हो। इससे इस हिस्से में हवा लगती रहेगी और वो जल्द सूखेगा।
बच्चे को आराम से कपड़े पहनाएं
बच्चे को भड़कीले और चमकदार की बजाये कॉटन के कपड़े पहनाएं. ऐसे कपड़ों से इस हिस्से पर इन्फेक्शन हो सकता है। बच्चे को हर समय गोद में न रखें, उसे कुछ समय के लिए अकेला छोड़ दें ताकि वो अपने हाथ-पैर चला सके, इससे नाभि को जल्द सूखने में मदद मिलेगी।
साफ पानी और कॉटन से साफ करें
इस हिस्से को केवल साफ पानी और कॉटन के साफ कपड़े ही साफ करें। पहले कपड़े को अच्छी तरह भिगो लें उसके बाद उसे निचोड़ कर नाभि के चारों तरफ आराम से साफ करें। ध्यान रहे कि साफ करते समय ज्यादा जोर ना लगाएं। अगर कपड़े का कोई धागा नाभि में फंस जाता है तो उसे खींचने की कोशिश ना करें। इन दिनों बच्चे को टब बाथ ना दें।
अल्कोहल के प्रयोग से बचें
नाभि के हिस्से को साफ करने के लिए अल्कोहल का प्रयोग कभी ना करें। कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि इस हिस्से को साफ करने के अल्कोहल का प्रयोग करना खतरनाक साबित हो सकता है। इतना ही नहीं बच्चे को इन्फेकशन तक हो सकता है।
जब कॉर्ड गिर जाए तो क्या करें
स्वच्छ कपड़े से साफ करें
जब कॉर्ड गिर जाती है तो नाभि से खून और पीप आ सकती है। इस हिस्से पर हल्का जोर लगाकर साफ कपड़े और वाइप्स से हिस्से को साफ करें।
औषधीय क्रीम लगाएं
डॉक्टर कॉर्ड के गिरने पर औषधीय क्रीम की सलाह देते हैं। डॉक्टर की सलाह पर क्रीम का प्रयोग करें और अन्य तरह की दवाईयों से बचें।
डॉक्टर के पास जाएं
अगर कॉड के गिरने पर इस हिस्से से लगातार खून और पीप निकल रही है और इसके आसपास का हिस्सा लाल रंग का हो गया है तो आप तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।
मूल स्रोत -Don’t use alcohol swabs to clean your newborn’s navel
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।