बच्चे को गाय का दूध पिलाने से हो सकते हैं ये 10 बड़े नुकसान

बच्चे को गाय का दूध पिलाने से उसे एनीमिया, पेट दर्द, अपच आदि की समस्या हो सकती है!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 6:01 PM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

भारत में कई लोग ऐसा मानते हैं कि शिशुओंके लिए मां या फार्मूला दूध से बेहतर गाय का दूध होता है। अगर आप ऐसा सोचते हैं कि गाय के दूध में प्रोटीन और कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है और इससे बच्चा मज़बूत और स्वस्थ रहता है, तो आप गलत हैं। दरअसल गाय का दूध हार्ड होता है और इसके सेवन से बच्चे को कई समस्यायों का सामना करना पड़ सकता है। चलिए जानते हैं कैसे। पढ़ें- शिशु का रोना नहीं है बुरा! जानिये इसके 5 फायदे

1) प्रेगनेंसी एंड लैक्टैशन एंड चाइल्ड न्यूट्रिशन काउंसलर सोनाली शिवानी  के अनुसार, गाय के दूध में कई ऐसे एंजाइम होते हैं, जो बच्चों के पाचन तंत्र के लिए सही नहीं होते हैं और इससे उन्हें पच की समस्या हो सकती है।

2) ये संभव है कि छोटे बच्चे लैक्टोज इंटोलरेंट होते है और गाय के दूध में मौजूद लेक्टोज से उसके पाचन को प्रभावित कर सकता है, जिससे पेट दर्द की समस्या हो सकती है।

3) गाय के दूध में कम आयरन होता है, जिससे बच्चे को आयरन की कमी हो सकती है और वो एनीमिया का शिकार हो सकता है।

4) इसमें प्रोटीन की मात्रा भी अधिक होती है, जिससे बच्चा मोटापे का शिकार हो सकता है।

5) गाय के दूध के नियमित सेवन से आयरन की होने पर आंतों खून की कमी हो सकती है।

6) गाय के दूध में कैल्शियम और कैसिइन आयरन के अवशोषण को बाधित करते हैं, जिससे बच्चे को एनीमिया होने का खतरा बना रहता है।

7) इसे पीने से टोक्सिन बाहर निकालने के लिए बच्चे की किडनी पर अधिक दबाव बनता है। वास्तव में गाय का दूध पीने वाले शिशुओं की मूत्र एकाग्रता भी अधिक होती है।

8) कुछ शिशुओं को गाय के दूध से एलर्जी, सोने में परेशानी और अनिद्रा की समस्या हो सकती है। हालांकि एक अध्ययन के अनुसार, गाय का दूध पीने से बच्चों को अच्छी नींद आती है।

9) इसे पचाना आसान नहीं होता है, जिससे बच्चे को पेट दर्द की समस्या हो सकती है।

10) प्रारंभिक बाल्यावस्था के दौरान गाय का दूध पीने से भविष्य में एक ही तरह की एलर्जी विकसित हो सकती है।

सबसे ज़रूरी बात

हम आपको बच्चे को गाय का दूध पिलाने से मना नहीं कर रहे हैं लेकिन ध्यान रहे कि पहले साल बच्चे को इससे दूर रखें। जब आपका बच्चा थोड़ा बड़ा हो जाए, तो आप उसे गाय का दूध देना शुरू कर सकते हैं। कई चिकित्सक दो साल की उम्र में इसकी सलाह देते हैं। खैर, बच्चे को गाय का दूध देने के साथ-साथ उसकी डायट में आयरन की मात्रा भी बढ़ाएं।

चित्र स्रोत - Shutterstock

संदर्भ- 1: Ziegler EE. Consumption of cow’s milk as a cause of iron deficiency in infants and toddlers. Nutr Rev. 2011 Nov;69 Suppl 1:S37-42. doi: 10.1111/j.1753-4887.2011.00431.x. PubMed PMID: 22043881.

1: Kahn A, Mozin MJ, Casimir G, Montauk L, Blum D. Insomnia and cow’s milkallergy in infants. Pediatrics. 1985 Dec;76(6):880-4. PubMed PMID: 4069856.


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source