... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 5:58 PM IST
Read this in English.
अनुवादक – Usman Khan
एग्जाम का नाम सुनते ही बच्चों के हाथ-पैर फूलने लगते हैं। इस दौरान परिजनों का अपने बच्चों का खास ध्यान रखना पड़ता है, आखिर उनके भविष्य का सवाल जो है। वास्तव में परीक्षा के दिनों बच्चों को सही डायट देना बहुत ज़रूरी है क्योंकि इसका सीधा असर उसकी स्वास्थ्य और कार्यशैली पर पड़ता है। कंसलटिंग और नैचुरलोपैथ न्यूट्रिशनिस्ट ध्वनी शाह आपको बता रही हैं कि इन दिनों बच्चों की डायट कैसी होने चाहिए, जिससे परीक्षा में उनके अच्छे नंबर आयें। पढ़ें- पढ़ाई के समय मन की एकाग्रता बढ़ाने के लिए 10 टिप्स
सही डायट का महत्व
परीक्षा के दिनों बच्चे घंटों तक पढ़ते हैं, इससे वो थक जाते हैं। अगर इन दिनों वो अनहेल्दी खायेंगे तो वो बीमार पड़ सकते हैं या उन्हें परीक्षा के दिन काफी थकान हो सकती है। इसके बाद क्या होगा, ये तो आप जानते ही हैं। ध्वनी शाह के अनुसार, खाद्य पदार्थ मस्तिष्क के विकास के लिए महत्वपूर्ण है। इन दिनों तनाव अधिक होता है। सही डायट से तनाव दूर करने, तंत्रिकाओं को शांत रखने, बॉडी को लाइट और एक्टिव रखने और मेमोरी तेज करने के लिए ब्रेन सेल्स को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।
एग्जाम से पहले ये फूड्स खाएं
एग्जाम से पहले लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स खाने चाहिए। इससे ब्लड शुगर नहीं बढ़ता है और परीक्षा के दौरान सुस्ती नहीं आती है। आप नट्स, स्मूदी और चीज़ वेजिटेबल सैंडविच खा सकते हैं।
दही-चीनी खाना चाहिए?
ध्वनी के अनुसार, दही अच्छा विकल्प है। इसमें चीनी मिलाकर खाने से तंत्रिकाओं को शांत करने में मदद मिलती है और आपको ऊर्जा मिलती है व मस्तिष्क सक्रिय रहता है। इसके अलावा आप नट्स और दही की स्मूदी ट्राई कर सकते हैं।
ये चीजें न खाएं
एग्जाम से पहले शुगर, हाई फैट और प्रीज़र्वटिव वाले फूड्स से बचें। डिब्बाबंद फलों के रस पीने से बचें, पिज्जा, बर्गर जैसे जंक फूड्स व समोसा, आलू जैसे तली हुई चीजें खाने से बचें। इस तरह के फूड्स ब्रेन सेल्स को डैमेज कर सकते हैं, जिससे आपको चिंता और घबराहट हो सकती है। इसलिए बच्चों का घर पर बना खाना दें। इससे बच्चे का पेट सही रहता है। सबसे अहम बात इन दिनों डीहाइड्रैशन से बचने के लिए खूब पानी पियें।
चित्र स्रोत - Shutterstock