क्या करें जब बच्चा फल के बीज निगल ले?

छोटे बच्चे फल खाते हुए अक्सर बीज निगल जाते हैं। अगर ये बीज उनके गले में अटक जाए या नाक में चले जाए तो समस्या हो सकती है।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 5:57 PM IST

Read this in English

छोटे बच्चे अपने पेरेंट्स को खाना पीने के मामले में बहुत परेशान करते हैं। बच्चा जब खा रहा होता है तो मां को उसके पास रहना पड़ता है ताकि वो ठीक से खाए। कोई गड़बड़ी या शैतानी न करें। और जब आप बच्चे को फल खाने के लिए दें, तो ये डर अलग से सताता है कि बच्चा उसका बीज न निगल ले, या फिर खेल-खेल में उसे अपनी नाक में ही न डाल लें। अगर गलती से ऐसा हो जाता है तो बहुत से पेरेंट्स को ये जानकारी ही नहीं होती कि ऐसी स्थिति में उन्हें क्या करना चाहिए।हमारे बाल विशेषज्ञ डॉक्टर नबी फज़ल (जसलोक हॉस्पिटल और सैफी हॉस्पिटल, मुंबई) ने इस समस्या से जुड़ी जानकारी दी।

डॉक्टर फज़ल कहते हैं कि ‘अगर आपका बच्चा फल के बीज निगल जाए तो इसमें फिक्र की बात नहीं है। बीज बच्चे के पेट में जाएगा, पचेगा और फिर स्टूल के ज़रिये बाहर आ जाएगा। लेकिन अगर स्टूल नाक में चला जाए तो आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए।’ ऐसा इसलिए क्योंकि बीज अगर नाक के ज़रिये श्वास की नली में चला जाएगा तो आपके बच्चे को सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। कुछ मामलों में शरीर के अन्य हिस्सों में खून का दौरा रूक सकता है और शरीर नीला पड़ सकता है। इस तरह के मामले में बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाएं नहीं तो ख़तरा हो सकता है।

बीज नाक या गले में अटक जाने पर आप बच्चे को फर्स्ट एड दे सकते हैं। बच्चे को पकड़ कर पीठ पर थोड़ा ज़ोर से 3-4 बार मारें। इससे अटका हुआ बीज निकल सकता है। ऐसा करते हुए ध्यान रखें कि इतना तेज़ न मार दें कि बच्चा रोने ही लग जाए। अगर बच्चे की हालत ज्यादा खराब हो रही हो तो तुरंत ही डॉक्टर के पास ले जाएं, देर ने करें। गले में अटका बीज बीज चॉकलेट खाने से भी निकल सकता है।

मूल स्रोत – What to do if your kid swallows fruit seeds?

अनुवादक – Shabnam Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source