क्या शिशु के लिए भी ज़रूरी है सनस्क्रीन?

क्या छोटे बच्चों को सनस्क्रीन लगानी चाहिए? जानने के लिए पढ़ें ये आर्टिकल।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 5:57 PM IST

Read this in English

क्या धूप में जाने से पहले आपको ये ख्याल आता है कि आपके शिशु को भी आपकी तरह सनस्क्रीन की ज़रूरत पड़ सकती है? बाज़ार में ऐसी बहुत सी कॉस्मेटिक कंपनियां ये दावा कर रही हैं कि उनके लोशन और क्रीम से आप अपने नन्हे-मुन्ने को धूप से होने वाले रैशिज़, एलर्जी और टैनिंग से बचा सकती हैं। लेकिन सिर्फ कंपनी के दावे की वजह से ही क्या आप अपने शिशु के लिए सनस्क्रीन खरीदने जा रही हैं? रूकिये, और पहले इन बातों पर गौर करें! (इसे भी पढ़ें, बच्चों के मोटापे को दूर करे धनुरासन)

क्या आपके शिशु के लिए सुरक्षित हैं सनस्क्रीन?

अपने शिशु को सूरज की नुकसानदायक किरणों से बचाने के सबसे सुरक्षित तरीके ये हैं कि आप उसे छांव में रखें, छतरी का इस्तेमाल करें या उसे सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बाहर न निकालें, क्योंकि उस वक्त सूरज की नुकसानदायक किरणे तेज़ होती हैं। अगर फिर भी बाहर जाना ज़रूरी हो तो बच्चे को पूरी बाजू के सूती के कपड़े पहनाएं। हैट का इस्तेमाल करें। (इसे भी पढ़ें, कैसे बचाएं अपने शिशु को डायपर रैशिज़ से! 5 टिप्स)

बच्चों के लिए केमिकलयुक्त क्रीम का इस्तेमाल न करें क्योंकि आपको अंदाज़ा नहीं होता कि आपके बच्चे की सेहत पर इसका क्या असर पड़ सकता है। लेकिन, फिर भी अगर आपको सनस्क्रीन लगाना जरूरी लगे तो वही समस्क्रीन न लगाएं जो आप लगाती हैं। बच्चों के लिए तैयार ख़ास सनस्क्रीन खरीदें।

सही सनस्क्रीन कैसे चुनें?

सनस्क्रीन के लेबल पर उसकी सामग्री पढ़ें और एक्सपायरी डेट देख लें। ऐसी सनस्क्रीन लें जिसमें ज़िंक ऑक्साइड या टाइटेनियम डाइऑक्साइड मौजूद हों। ये त्वचा में समाकर सूर्य की नुकसानदायक किरणों से रक्षा करते हैं। केमिकल क्रीम की तरह नहीं होते जिनका रिऐक्शन हो जाए। आप सनस्क्रीन लेने से पहले चाइल्ड स्पेशलिस्ट से बात कर लें यही बेहतर होगा। (इसे भी पढ़ें, शिशु का रोना नहीं है बुरा! जानिये इसके 5 फायदे)

मूल स्रोत - Do infants need sunscreen?

 अनुवादक - Shabnam Khan

 चित्र स्रोत - Getty Images


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source