... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 5:53 PM IST
आजकल हर माँ-बाप यह चाहते हैं कि उनके बच्चे का दिमाग एकदम शार्प रहे और वो हर तरह के कम्पटीशन में अव्वल आये। कई माता पिता छोटी उम्र से ही बच्चों को अलग अलग खेल सिखाने लगते हैं जिससे उनके शारीरिक विकास के साथ ही उनका मानसिक विकास भी सुचारू रूप से होता रहे। ये बहुत ही सही तरीका है कि अगर आपका भी बच्चा 3-4 साल का है तो उसे तरह तरह के इंडोर और आउटडोर गेम खेलने के लिए प्रेरित करें। इससे उनके सोचने समझने की क्षमता तेजी से विकसित होती है। आइये जानते हैं ऐसे ही कुछ गेम्स के बारे में
टेनग्राम: यह बच्चों के लिए बहुत ही उपयोगी और मजेदार गेम है। इसमें अलग अलग आकार के टुकड़े होते हैं और एक बॉक्स होता है। उन टुकड़ों को बॉक्स में इस तरह फिट करना होता है जिससे सारे टुकड़े उसमें समा जायें। यह बहुत ही धैर्यपूर्वक खेले जाना वाला खेल है। आजकल बाज़ार में ये अलग अलग रंगों और अलग अलग साइज़ में मिलते हैं।
पजल: पजल से बच्चों की तार्किक क्षमता का तेजी से विकास होता है। हर छोटे बच्चे को इस तरह के खेल ज़रूर देने चाहिए जिससे उसकी सोचने की क्षमता भी बढ़ती रहे और माइंड शार्प रहे। ऐसे कई पजल गेम आते हैं जिसमें कुछ टुकड़ों को मिलाकर एक चित्र बनाना होता है, शुरुवात में बच्चे को 3-4 टुकड़ों वाले पजल गेम ही दें। फिर एक बार जब बच्चा अच्छे से खेलना सीख जाये फिर उसे अधिक टुकड़ों वाले पजल गेम खेलने दें।
ब्लाक: यह भी एक मजेदार खेल है इसमें ब्लॉक को मिलाकर अलग अलग शेप बनाना होता है। बच्चे से कहें कि कभी वे एक ही रंग के ब्लॉक का इस्तेमाल करके कोई शेप बनाएं या फिर अलग अलग ब्लॉक से एक ख़ास तरह का शेप बनाएं। हालाँकि इस गेम को खेलते समय बच्चे पूरे घर में ब्लॉक फैला देते हैं जिससे बाद में घर की सफाई में काफी दिक्कतें आती हैं लेकिन यह खेल उनके दिमाग को शार्प करने के लिए बहुत लाभदायक है।
मैचिंग: मैचिंग गेम छोटे बच्चों का सबसे पसंदीदा खेल है इसमें बच्चे को चित्र से मिलती हुई चीज को पहचानना होता है और फिर वहां उस चीज को रखना होता है। इस खेल की यह ख़ासियत होती है कि बच्चा धीरे धीरे चीजों को उनके आकार और रंग से पहचानने लगता है।
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
चित्र स्रोत: Shutterstock