World Breastfeeding Week- breastfeeding कराते समय कैसे बैठना चाहिए?

जानिए ब्रेस्टफीडिंग का सही तरीका और कब पड़ती है फीडिंग चेयर और नर्सिग पिलो की ज़रूरत।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 6:01 PM IST

Read this in English.

अनुवादक -Sadhna Tiwari

जब भी ब्रेस्टफीडिंग की बात उठती है तो माताओं के पास कई सवाल होते हैं जिनके जवाब वो जानना चाहती हैं। जैसे ब्रेस्टफीडिंग के वक्त क्या करें क्या न करें? सही तरीके से फीडिंग कैसे कराई जाती है? कब और कितनी बार दूध पिलाएं? ब्रेस्टफीडिंग अगर सही तरीके से न करायी जाए तो बच्चे तथा मां दोनों के लिए काफी तकलीफदेह हो सकती है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मशहूर लैक्टेशन एक्सपर्ट और संस्था नरिश एंड नर्चर लैक्टेशन केयर एंड पैरेंटिंग एज्युकेशन(Nourish & Nurture lactation care and parenting education ) की संस्थापक एफत यास्मिन बता रहीं हैं ब्रेस्टफीडिंग के दौरान बैठने का सही तरीका?

शुरुआत के दिनों में आप पीठ को टेक देकर बैठें जिसे लेड बैक पोजिशन भी कहा जाता है। इस पोजिशन में आप 40 डिग्री सेल्सिअस की मुद्रा में बैठती हैं और बच्चे को अपनी गोद में ऐसे रखती हैं कि बच्चे का पेट मां के पेट से जुड़ा होता है और उसका सर माता के सीने से। यह अवस्था ब्रेस्टफीडिंग के लिहाज से बहुत अच्छी है क्योंकि इस अवस्था में बच्चे का शरीर पूरी तरह से माता के सहारे होता है और बच्चे को पकड़े रहने के लिए आपको बहुत मेहनत नहीं करनी पड़ती। साथ ही यह थोड़ा आरामदायक भी महसूस होता है। वैसे कई महिलाओं को ऐसा लगता है कि लेटकर ब्रेस्टफीड करने से बच्चा दब सकता है। लेकिन अगर आप अचेत या नशे में नहीं है और अगर आपको नींद आ जाती है तो ऐसा नहीं होनेवाला।

डिलीवरी के बाद जब आपको ठीक महसूस होने लगे और आपको सीधे बैठने में दिक्कत न हो, तो ब्रेस्टफीडिंग के दौरान थोड़ा-सा टेक लगाकर या झुककर बैठें। इस तरह से बच्चे और माता के बीच में अधिक सम्पर्क होगा और आपको भी आराम महसूस होगा।

क्या ब्रेस्टफीडिंग के लिए विशेष कुर्सी या तकिए की आवश्यकता होती है?

आजकल बाज़ार में फीडिंग चेयर और नर्सिग तकिए उपलब्ध हैं लेकिन इनकी ज़रूरत माता की स्थिति के अनुसार पड़ती है। जैसे, अगर आपको ब्रेस्टफीड कराने में दिक्कत महसूस हो रही है या बच्चे को हड्डियों में कोई तकलीफ है, बच्चे के गले या मुंह में कोई समस्या हो या फिर आपको अधिक सपोर्ट की ज़रूरत हो, तो उन स्थितियों में इन उत्पादों को खरीदा जा सकता है। नर्सिंग तकिए से बच्चे को भी सपोर्ट और मदद मिलती है। हालांकि जिन बच्चों को ये समस्या नहीं है उनके लिए इन उत्पादों को खरीदने की कोई ज़रूरत नहीं होगी।

चित्र स्रोत- Shutterstock 


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source