... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 6:01 PM IST
Read this in English.
अनुवादक -Sadhna Tiwari
बच्चे को दूध पिलाने के लिए सबसे ज़रूरी होता है मां अपने खान-पान पर ध्यान दें, ताकि उसे अपने बच्चे की सेहत और पोषण का ध्यान रखने में मदद मिले। सब्जियों से हमें आवश्यक पोषक तत्व प्राप्त होते हैं। लेकिन वहीं विशेषज्ञों के मुताबिक ऐसी सब्जियां जिनसे मां और बच्चे को बदहजमी या गैस की समस्या हो सकती है, उन्हें नहीं खाना चाहिए। वैसे Breastfeeding करानेवाली माताओं के लिए काफी पौष्टिक हैं ये चीजें।
दरअसल इन सब्जियों में मौजूद फाइबर और अन्य घटक पचने में समय ले सकते हैं और आपके पेट में गैस बन सकती है। नूट्रिशनिस्ट प्रिया कथपाल बता रहीं हैं उन सब्जियों के बारे में जो स्तनपान करानेवाली महिलाएं खा सकती हैं और वे सब्जियां जिनसे आपको परहेज करना चाहिए। क्या आपके बच्चे के पेट में दर्द होता है? अपनाइए ये उपाय।
खा सकती हैं ये सब्जियां
प्रिया कथपाल के मुताबिक, चूंकि विभिन्न प्रकार के भोजन का अलग-अलग लोगों पर अलग असर होता है, लेकिन पहले छह महीने खाने-पीने पर ध्यान देना चाहिए। टमाटर, प्याज, कद्दू और लौकी ऐसी सब्जियां हैं जो कम गैस बनाती हैं।
दरअसल, ऐसी सब्जियां जिसमें पानी की मात्रा अधिक होती है। वे मां और बच्चे दोनों के पेट में कम गैस बनाती हैं। भिंडी (ओकरा) को अच्छा माना जाता है लेकिन कुछ लोगों को इससे पेट फूलने की समस्या हो सकती है। इसलिए प्रिया कथपाल भिंडी के बीज निकालकर खाने की सलाह देती हैं। क्या आप जानते हैं पेट की गैस से राहत दिलानेवाले ये घरेलू नुस्खे ।
इन सब्जियों से होती है गैस
आलू और बैंगन ऐसी सब्जियां हैं जो पाचन के दौरान काफी गैस बनाती हैं लेकिन बीन्स और दालों से सबसे अधिक बदहज्मी होती है। प्रिया कथपाल के मुताबिक, फूलगोभी, पत्तागोभी और बंदगोभी जैसी सब्जियां सबसे अधिक गैस बनाती हैं।
जब आपका बच्चा छह महीने का हो जाए तो उसके बाद आप गोभी जैसी सब्जियां खा सकती हैं। लेकिन उन्हें सलाद आदि के तौर पर कच्चा खाने से बचें। खाने से पहले उन्हें थोड़ा सा पका लें या उबाल लें। चाहें तो उन्हें उबालकर उनकी चटनी बना सकती हैं और पकौड़े, भजिया आदि बनाते समय उनका उपयोग करें। इस तरह फाइबर से भरी इन सब्जियों को पचाना आपके लिए आसान हो जाएगा और गैस की तकलीफ के बिना आपको उनके फायदे मिल सकेंगे।
चित्र स्रोत: Shutterstock