जानिये बच्‍चे की मालिश के लिए नारियल तेल क्‍यों है फायदेमंद?

क्या आप इस बात से परेशान हैं कि बच्चे की मालिश किस तेल से करें?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 5:58 PM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

छोटे बच्‍चों की हर दिन तेल मालिश करना बहुत ज़रूरी होता है। इससे उनके शरीर में ताकत आती है और ब्‍लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। इतना ही नहीं तेल मालिश से शिशुओं की हड्डियां भी मजबूत होती है। बच्‍चों की मालिश के लिए कई प्रकार के तेल आते हैं और लोगों का हर तेल के बारे में अलग मत होता है। हालांकि माता-पिता आज भी मालिश के लिए नारियल तेल का चयन करते हैं। सदियों से उपयोग हो रहा नारियल का तेल या आज के जमाने के मिनरल तेल, क्‍या है बेहतर? आइए जानते हैं: पढ़ें- सर्दियों में बच्चों को खाज-खुजली से बचाने के 5 तरीके

नारियल तेल क्यों है अच्छा?

तेल मालिश की प्रक्रिया नवजात गहन चिकित्सा इकाइयों (neonatal intensive care units) में लोकप्रिय हो गई है। बच्‍चों की मालिश के लिए नारियल तेल और मिनरल तेल का काफी अधिक इस्‍तेमाल किया जाता है। नारियल तेल में लॉरिक एसिड (lauric acid) और अन्‍य आवश्‍यक फैटी एसिड के अलावा एंटीबैक्टिरियल, एंटीवायरल और एंटीप्रोटोजोल गुण होते हैं। ये गुण शिशुओं की वृद्धि और विकास में मदद करने के साथ-साथ स्किन के माध्‍यम से वसा के अवशोषण में मुख्‍य भूमिका निभाते हैं। ये त्‍वचा से पानी की अत्‍यधिक हानि से बचाता है और शरीर का तापमान बनाए रखने में मदद करता है।

मिनरल तेल पेट्रोलियम से उत्‍पन्‍न किया जाता है और आमतौर पर इसका इस्‍तेमाल मॉश्‍चराइजर के रूप में किया जाता है। जब इसे त्‍वचा पर लगाते हैं, तो त्‍वचा पर एक मोटी परत जम जाती है। इससे ना केवल त्‍वचा के छिद्र बंद हो जाते हैं बल्कि त्‍वचा को सांस लेने में भी परेशानी होती है। इतना ही नहीं ये प्राकृतिक नमी को भी अवशोषित कर लेता है। मिनरल तेल से त्‍वचा में जलन भी पैदा हो सकती है।

इंडियन पीडीऐट्रिक्स में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, नवजात शिशुओं की मालिश के लिए मिनरल तेल की तुलना में नारियल तेल के इस्‍तेमाल से उनके वजन में महत्‍वपूर्ण सुधार देखा गया। यानि नारियल तेल से मालिश करने से बच्‍चे का वजन बढ़ता है। कुल मिलाकर बच्‍चों की मालिश के लिए नारियल का तेल बेहतर विकल्‍प है। ये तेल सस्‍ता होने के साथ-साथ सुरक्षित भी है।

चित्र स्रोत - Shutterstock

संदर्भ: Field, T., Diego, M., & Hernandez-Reif, M. (2010). Preterm infant massage therapy research: a review.Infant Behavior and Development,33(2), 115-124.

Agarwal, K. N., Gupta, A., Pushkarna, R., & Bhargava, S. K. (2000). Effects of massage & use of oil on growth, blood flow & sleep pattern in infants.Indian Journal of Medical Research112, 212.

Enig, M. G. (2002). The Health Benefits of Coconuts & Coconut Oil. Nexus Magazine9(2).

Sankaranarayanan, K., Mondkar, J. A., Chauhan, M. M., Mascarenhas, B. M., Mainkar, A. R., & Salvi, R. Y. (2005). Oil massage in neonates: an open randomized controlled study of coconut versus mineral oil. Indian pediatrics,42(9), 877.


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source