... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 5:58 PM IST
Read this in English
अनुवादक – Shabnam Khan
नवजात शिशु को संभालना कोई आसान काम नहीं है। शिशु बहुत छोटे और नाज़ुक होते हैं, इसलिए उन्हें बहुत सावधानी से संभालना पड़ता है। उन्हें दूध पिलाना, उनका डायपर बदलना धीरे-धीरे आ जाता है, लेकिन एक काम उससे भी ज्यादा मुश्किल होता है, और वो है नन्हे शिशु को नहलाना।
ये ज़रूरी है कि आपका बच्चा साफ सुथरा रहे। इसके लिए उसे नहलाना ज़रूरी होता है। लेकिन अगर आप अपने नवजात शिशु को रोज़ पूरी तरह नहीं नहलाना चाहते, तो ये भी चलेगा। हालांकि इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप शिशु को रोज़ गर्म पानी और स्पंज या फिर ड्राई टावल से साफ करें। इंटरनेशनली सर्टीफाइड प्रेगनेंसी, लेक्टेशन और चाइल्ड न्यूट्रीशन काउंसलर, हमारी पैनल एक्सपर्ट सोनाली शिवलानी कहती हैं, ‘ज़रूरी नहीं है कि आप नवजात शिशु को रोज़ नहलाएं। लेकिन ध्यान रखें कि जहां-जहां त्वचा मुड़ती है जैसे कि हाथ के नीचे का हिस्सा (आर्मपिट), जांघों के मोड़ आदि को अच्छी तरीके से साफ करते रहें, जिससे कि इंफेक्शन और रैशेज़ न हो सकें।’
जब आप अपने शिशु को नहलाते हैं तो दिमाग में इन चीज़ों को रखें
चित्र स्रोत - Shuttersock