नन्हें शिशु को हेल्दी रखने के लिए खिलाएं ये 5 होममेड फूड्स

नन्हें शिशु को न खिलाएं सिर्फ सेरेलेक, खिलाएं ये 5 फूड!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 5:57 PM IST

Read this in English.

शिशु को खाना खिलाना माँ के लिए मशक्कत भरा काम होता है। एक तो वो कुछ भी खाने में बहुत परेशान करते हैं, ऊपर से उनके दांत भी नहीं होते। वैसे तो सभी माँ की पहली पसंद सेरेलैक होती है लेकिन आजकल लोग सेरेलैक देने से कुछ डरने लगे हैं और कुछ घर का पौष्टिक और टेस्टी खाना देना चाहते हैं। चलिये आपकी इस मंशा को पूरा करते हैंं, और आपको बताते हैं 5 होममेड फूड जिन्हें आपका बच्चा खाएगा तो हमेशा हेल्दी रहेगा।

चावल-दाल-नाचनी-गेहूं मिक्स

सभी चीजें समान मात्रा में लगभग 100 ग्राम के बराबर ले सकते हैं और उन सबको अच्छी तरह से छलनी में धो लें। उसके बाद सूखा लेने के बाद कढ़ाही में हल्का भून लें ताकि नमी चली जाये। फिर उन सबको पीसकर पाऊडर बनाकर हवाबंद जार में रख दें। खिलाने के वक्त तीन कप पानी में दो स्कूप इसका पाऊडर मिलाकर कम आंच में पकायें। बीच-बीच में हिलाते रहें ताकि दाना जैसा न हो जाय। पकने के महक आने और खिलाने लायक गाढ़ा हो जाने के बाद उतार दें। ठंडा करने के बाद खिलायें।

गेहूं-चना पॉरेज़

इसको बनाने के लिए गेहूं (250ग्राम), चना दाल(150 ग्राम), बादाम (200ग्राम) और स्वादानुसार गुड़ का इस्तेमाल करें। इन सबको अच्छी तरह से भूनकर पीसकर पाऊडर बना लें। एक पैन में दो कप पानी लें और उसमें दो स्कूप पाऊडर मिलाकर गाढ़ा होने तक पकायें। लेकिन उसको पकाते वक्त लगातार हिलाते रहें। जब वह पकने के करीब आ जाये तो उसमें स्वादानुसार के अनुसार चीनी या गुड़ मिलायें। ठंडा होने के बाद ही खिलायें। आप इसमें उबला हुआ पालक, गाजर, हरी सब्जियाँ भी दे सकते हैं लेकिन शिशु का उम्र छह महीने हो जाने के बाद।

बाजरा पॉरेज़ मिक्स

इसको बनाने के लिए बाजरा (450 ग्राम), मूंग दाल या कोई भी दाल(200 ग्राम), आलमंड (100ग्राम) और चीनी स्वादानुसार ले सकते हैं। सभी चीजों को एक साथ भूनकर पीसकर पाऊडर बना लें। इस पाऊडर को हवाबंद जार में रखना न भूलें। दो कप पानी पैन में लें और उसमें दो स्कूप पाऊडर मिलाकर पांच से दस मिनट तक लगातार हिलाते हुए गाढ़ा होने तक पकायें। उसके बाद पॉरेज़ का गाढ़ापन अपने इच्छानुसार बनाकर ठंडा करके शिशु को खिलायें।

रागी पॉरेज़ मिक्स

रागी (450ग्राम) को रातभर भिगोकर रखें। पानी से छानकर निकालने के बाद ढककर एक दिन तक रख दें। उसके बाद धूप में सूखाकर तब तक भूनें जब तक कि महक न निकलें। अब इसका पाऊडर बनाकर हवाबंद जार में रखें। अब इस पॉरेज़ को भी बाजरा पॉरेज़ के तरह ही बनायें।

चावल पॉरेज़

इसको बनाने के लिए चावल ज़रूरत के अनुसार (या चावल का पाऊडर), दो दाल पसंद के अनुसार (150ग्राम- मूंग या मसूर दाल), बादाम (100 ग्राम) और चीनी या गुड़ स्वादानुसार लें। दोनों दाल को अलग से धोकर, भूनकर पीस लें। दाल को सिर्फ नमी को निकालने के लिए भूनें। इस पॉरेज़ को बनाने के समय दो चम्मच चावल का पाऊडर, दो चम्मच दाल का पाऊडर और बादाम का पाऊडर में चार कप पानी मिलायें और कुछ देर तक पकायें जब तक पानी आधा न हो जाय। अब उसमें स्वादानुसार गुड़ या चीनी मिलायें।

मूल स्रोत: 5 ‘Cerelac’ alternatives that you can make at home

अनुवादक : Mousumi Dutta

चित्र स्रोत : Shutterstock images


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source