हॉर्लिक्स, बॉर्नविटा, कॉम्प्लैन से बच्चों को हो सकते हैं ये 7 बड़े जोखिम

आज अपने अपने बच्चे को दूध में इस तरह के पाउडर मिलाकर देने से पहले इन बातों पर गौर कर लें

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 6:01 PM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

आजकल लोग अपने बच्चों को धड़ल्ले से कॉम्प्लैन, बूस्ट, हॉर्लिक्स, प्रोटीनएक्स और बॉर्नविटा जैसे सप्लीमेंट दूध में मिलाकर और माल्ट ड्रिंक्स पिला रहे हैं। सबसे बड़ी बात कि इस तरह के सप्लीमेंट और ड्रिंक अधिकांश घरों में पाई जाती हैं। लेकिन सवाल ये है कि क्या वास्तव में इस तरह की ड्रिंक्स हेल्दी हैं? पढ़ें- बच्चे को गाय का दूध पिलाने से हो सकते हैं ये 10 बड़े नुकसान

माल्ट ड्रिंक और सप्लीमेंट्स इसलिए हैं खतरनाक

1. इस तरह के ड्रिंक्स में शुगर और चॉकलेट होते हैं। ये मिश्रण शरीर के लिए सही नहीं होता है।

2. चीनी का अत्यधिक सेवन ओरल बैक्टीरिया को जन्म दे सकता है जिससे दांतों से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं।

3. इस तरह की ड्रिंक्स पीने से आपको तुरंत एनर्जी मिलती है क्योंकि इनमें शुगर की मात्रा अधिक होती है लेकिन बाद में आप थकान महसूस करते हैं।

4. इस तरह की ड्रिंक्स और सप्लीमेंट की लाइफ बढ़ाने के लिए इनमें प्रिज़र्वटिव मिला होता है। आर्टिफीशियल कलर भी स्वास्थ्य के लिए सही नहीं होते हैं।

5. अध्ययनों से पता चलता है कि प्रिज़र्वटिव और कलर वाले फूड्स खाने से बच्चों के व्यवहार पर हानिकारक प्रभाव पड़ सकता है।

6. इस तरह की ड्रिंक्स में पोषण नहीं होते हैं, जिस वजह से ये डायबिटीज, हाई ट्राइग्लिसराइड लेवल मोटापे और मेटाबोलिक सिंड्रोम से पीड़ितों के लिए बेहतर विकल्प नहीं है।

7. इन सब के अलावा स्वस्थ लोगों को भी कई बीमारियों से बचने के लिए माल्ट ड्रिंक्स और सप्लीमेंट्स का कम सेवन करना चाहिए।

आप दूध में ये चीजें मिलाकर पी सकते हैं

  • दूध में फल मिलाकर खा सकते हैं
  • दूध और फल का मिल्कशेक
  • दूध में केसर मिलकर पी सकते हैं
  • दूध में दालचीनी मिलाकर पी सकते हैं
  • दूध में ड्राई फ्रूट्स, खजूर और अंजीर मिलाकर पी सकते हैं

इस बात का रखें ध्यान

भारतीय पहले से ही (चीनी सहित) कार्बोहाइड्रेट की एक उच्च मात्रा ले रहे हैं। इसलिए उन्हें माल्ट ड्रिंक्स और सप्लीमेंट्स से मिलने वाली अतिरिक्त शुगर की ज़रुरत नहीं है। स्वास्थ्य के मद्देनजर आप शुगर को रिफाइंड शुगर से बदल सकते हैं। यानि आप ड्राई फ्रूट्स और फल खा सकते हैं।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source