प्लास्टिक या रबड़ के नहीं, बच्चों को दें ये नैचुरल टीथर

क्या आप अपने बच्चे को प्लास्टिक का टीथर देती है?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 5:58 PM IST

Read this in English.

अनुवादक: Mousumi Dutta

शिशु के लिए पहली बार दाँत निकलने का समय बहुत ही दर्दभरा होता है। आम तौर पर चार से छह महीने में या लगभग एक साल में भी शिशु के मसूड़ों के निचले भाग में सफेद अंश जैसा दिखाई देने लगता है जो शिशु के लिए बहुत ही परेशानी का सबब बन जाता है। इस कारण वे चिड़चिड़े हो जाते हैं और वक्त बेवक्त रोने लगते हैं। इस समय शिशु कुछ भी चीज उठाकर चबाने लगते है क्योंकि इससे उनके मसूड़ों में जो असुविधा महूसस होता है उसमें आराम मिलने लगता है। कोई भी चीज मुँह में डालने से बचाना चाहते हैं तो यही टीथर या चुसनी देने का सही समय है। लेकिन टीथर देने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वह प्लास्टिक का न हो, इससे मसूड़े़ कट जाते हैं और उसमें घाव बन जाने का डर रहता है। इसके लिए आप जेल बेस्ड या नैचुरल टीथर ट्राई कर सकते हैं। मैं भी अपने बच्चे को इन टीथर को देने के बजाय नैचुरल देना पसंद करती थी। पढ़े- क्या शिशु को चुसनी (pacifier) देना सही है?

वैसे तो केमिकल बेस्ड प्लास्टिक टीथर के तुलना में लकड़ी का टीथर देना सेफ होता है लेकिन ये बहुत कड़क होते हैं। लो ग्रेड प्लास्टिक के टीथर में केमिकल या पेन्ट होता है जो शिशु के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है बशर्ते की वह बीपीए फ्री हो। क्योंकि केमिकल से पेट में इंफेक्शन या दस्त होने का खतरा बन सकता है। चलिये इस बारे में जानते हैं कि क्यों लकड़ी का टीथर प्लास्टिक के टीथर के तुलना में अच्छा है-

• प्लास्टिक के तुलना में लकड़ी का टीथर सेफ और नैचुरल होता है।

• ये कड़क होने के कारण दाँत निकलने के समय मसूड़ो में जो दर्द होता है उसमें आराम मिलता है।

• हाँ, लकड़ी के टीथर या चुसनी का भी टूटकर मसूड़ों को आहत करने और गले में फँस जाने का भय रहता है, लेकिन इसके लिए आपको सचेत और सावधान रहने की ज़रूरत है।

अगर आपको लकड़ी के चुसनी या टीथर के जगह पर नैचुरल टीथर की ज़रूरत हैं तो आप फ्रोजेन गाजर का स्टिक इस्तेमाल कर सकते हैं। गाजर को साफ करके, स्क्रैप करके, गाजर को काट लें और फ्रिज में रखने के बाद दें। जब आपका बच्चा दर्द से रोने लगे तो आप इस स्टिक को दे सकते हैं। लेकिन इस बात का ख्याल रखें तो गाजर का कोई टुकड़ा टूटकर उसके गले में न फँस जाये।

चित्र स्रोत:Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source