हर मां के लिए मुमकिन नहीं होता कि वो दिनभर अपने बच्चे के पास रहकर उसे अपना दूध पिलाए। कई बार उसे जॉब की वजह से या दूसरी ज़िम्मेदारियों के कारण बच्चे को छोड़कर दिनभर के लिए बाहर जाना पड़ता है। लेकिन फिर भी कुछ माएं नहीं चाहती कि उनका बच्चा ऊपर का दूध पिये। ऐसे में ब्रेस्ट मिल्क यानी मां के दूध को स्टोर करके बाद में बच्चे को पिलाया जा सकता है। लैक्टेशन ऐज्यूकेटर सोनाली शिवलानी ने कुछ टिप्स बताएं, जिसकी मदद से ब्रेस्ट मिल्क सुरक्षित रहता है।
अगर आप ब्रेस्ट मिल्क शिशु को उसी दिन देना चाह रही हैं तो उसे फ्रीज़र में नहीं, रेफ्रिजरेटर में रखें। फ्रीज़र में रखने से उसके जरूरी तत्व नष्ट हो सकते हैं।
अगर आप चाहती हैं कि शिशु के लिए दूध ताज़ा रहे, वो भी बिना फ्रिज में रखें तो इसे ज्यादा से ज्यादा 25 डिग्री तापमान में रखें। वो भी 4 घंटों के लिए। अगर आप इसे रेफ्रिजरेटर में रख रही हैं तो ज्यादा से ज्यादा 4 डिग्री तापमान पर एक दिन के लिए रखें।
अगर आप गर्म प्रदेश में रहती हैं तो एक दिन से ज्यादा ब्रेस्ट मिल्क स्टोर न करें। ठंडे स्थानों पर इसे फ्रिज में 3-5 दिन के लिए रखा जा सकता है।
You may like to read
अगर आपके यहां लाइट बार-बार जाती है तो फ्रीज़र में एक थर्मामीटर रखें ताकी तापमान का पता चलता रहे।
अगर आप दूध फ्रीज़र में रख रही हैं तो उसे तोड़ा पीछे की तरफ रखें। उसके दरवाज़े के पास तापमान बदलता रहता है। इससे दूध खराब हो सकता है। ये भी ध्यान रखें कि दूध खाने की कच्ची चीज़ों से दूर रहे।
अपनी बोतल और बैग पर लेबल लगाएं, और पुरानी वाली का इस्तेमाल पहले करें। स्टेरिलाइस्ड प्लास्टिक बैग या बोतल में दूध रखें क्योंकि इससे फ्रिज में चीज़ें सही तरीके से रखी जा सकती हैं।
स्टोर करने के लिए जब स्तनों से दूध निकालें तो ध्यान रखें कि आपके हाथ साफ हों। और दूध निकालने के बाद तुरंत उसे फ्रीज करें।
ब्रेस्ट मिल्क को गर्म नहीं करना चाहिए। अगर आप जल्दी में हैं तो बहते हुए गर्म पानी में फ्रीज़ हुए दूध को पिघलाएं।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.