बच्चे के लिए लाइब्रेरी बनाते समय इन बातों का रखें विशेष ख्याल

बच्चे की लाइब्रेरी ऐसी होनी चाहिए जहां उसे शांति मिले और उसका पढ़ने में मन लगे

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 5:53 PM IST

किताबों से ज्ञान मिलता है। किताबें आपका सच्चा साथी होती हैं। लेकिन यह दुर्भाग्य ही है कि बहुत से लोगों को किताबें पढ़ना सबसे बोरिंग काम लगता है। लेकिन कई ऐसे पेरेंट्स भी हैं, जिन्हें किताबे पढ़ना अच्छा लगता है। मुझे भी अच्छा लगता है और मैं चाहता हूं कि यह आदत मेरे बच्चे में भी विकसित हो। इसलिए मैं वो सब करता हूं जिससे मेरे बच्चे में यह आदत विकसित हो जाए। मैंने अपने बच्चे में किताबें पढ़ने की आदत विकसित करने का काम तभी से शुरू कर दिया था, जब वो चार महीने की थी। इसके लिए सबसे जरूरी यह है कि पहले बच्चे की किताबें रखने के लिए लाइब्रेरी बनाई जाए। और वो ऐसी जगह होनी चाहिए, जहां बच्चा पढ़ने, सोचने और सपने देखने के लिए कई घंटों तक अपना समय बिता सके। मैंने अपनी बच्ची के लिए एक छोटी और प्यारी लाइब्रेरी बनाई है। बच्चों के लिए लाइब्रेरी बनाने के कुछ खास टिप्स मैं आपसे साझा करना चाहता हूं।

एक बेहतर जगह चुनें- यह एक पूरा कमरा हो सकता है। लेकिन अगर आपके पास जगह की कमी है, तो कमरे का एक कार्नर भी काफी है। उसकी दीवारों पर बेहतर कलर कराएं जिसे देखते ही दिल खुश हो जाए। आप चॉकबोर्ड पेंट भी करा सकते हैं जिससे बच्चा अपनी कल्पना को उजागर कर सके।

सीट पर ध्यान दें- वैसे मुझे चेयर की बजाय बीन बैग पसंद है। क्योंकि यह गर्म व आरामदायक है और बच्चा इस पर आराम से बैठ सकता है। इसके अलावा नीचे एक वार्म रग भी बिछा सकते हैं।

बुकशेल्फ का साइज़- ध्यान रहे कि बुकशेल्फ का साइज़ बच्चे के साइज़ के बराबर होना चाहिए। ताकि वो आराम से किताबें निकाल-रख सके। बड़ी अलमारी के बजाय छोटी आलमारी ज्यादा बेहतर होती है।

बेहतर किताबें लाएं- मैंने अभी कुछ ऐसी किताबें ली हैं जो मेरी बेटी वर्तमान में पढ़ना पसंद करती है। मैंने कुछ और किताबें भी रखी हैं, जो मैं चाहता हूं कि वो इन्हें भी नोटिस करे। यानि बुकशेल्फ बच्चे की पसंद की सभी किताबें लाकर रखें।

खाली जगह का रखें ध्यान- आप लाइब्रेरी के खाली हिस्से को दिलचस्प बना सकते हैं। इस हिस्से की खाली दीवार पर आप रेनबो पेंट करा सकते हैं या फिर इस जगह पर वाल डिकाल (wall decals) लगा सकते हैं।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source