अपने शिशु की अपने पालतू जानवर से ऐसे कराएं जान पहचान

अगर आपके घर जल्द ही नया मेहमान आने वाला है, तो अपने पालतू जानवर को ऐसे करें सतर्क!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : February 16, 2017 3:24 PM IST

लोग पालतू जानवर को घर का ही एक सदस्य मानते हैं। वास्तव में पालतू जानवर उनके साथ खेलता है, खाता है और उन्हें प्यार करता है। यह सब चीजें उसे सिखाई जाती हैं, तभी तो वो घर के एक-एक सदस्य को भलीभांति जानता है। लेकिन सवाल यह है कि अगर आपकी फैमिली में कोई नया सदस्य आने वाला है यानि कोई बच्चा जन्म लेने वाला है, तो पालतू जानवर को उससे कैसे परिचित किया जाए? जाहिर है जब घर में कोई महिला गर्भवती होती है, तो आप सब लोग बच्चे के स्वागत की तैयारी करते हैं। इसी तरह अपने कुत्ते या बिल्ली को भी एहसास दिलाना चाहिए कि उनका परिवार बढ़ने वाला है। हम आपको कुछ टिप्स दे रहे हैं जिनके जरिए आप अपने पालतू जानवर को अपने नन्हे शिशु जान पहचान करा सकते हैं।

पालतू जानवर के लिए खुशबू छोड़ें- पालतू जानवर खुशबू से ही लोगों की पहचान कर लेते हैं। उन्हें गर्भवती का पेट सूंघकर पता चल जाता है कि उसकी खुशबू में परिवर्तन हो रहा है। इसलिए बच्चे को हॉस्पिटल से घर लाने से पहले बच्चे के कपड़े लाकर उसको सूंघा दे। इससे उसे उस खुशबू की पहचान हो जाएगी और जब बच्चा घर आएगा, तो उसे याद रहेगा कि इस तरह की खुशबू को वो पहले ही सूंघ चुका है।

बच्चे को पालतू जानवर से परिचित कराएं- पालतू जानवर बहुत ज्यादा प्यार करने वाले होते हैं और बच्चों के साथ खेलना उन्हें पसंद होता है। इसलिए जब पालतू जानवर बच्चे के पास आए तो उसके पास ही रहें और बच्चे को उससे परिचित कराएं। पालतू जानवर को बच्चे को सूंघने दें। इन दिनों बच्चे को उसके साथ अकेला ना छोड़ें।

पालतू जानवर की उपेक्षा ना करें- जब आपके परिवार में नया सदस्य आ जाए, तो आपको पालतू जानवर को अनदेखा नहीं करना चाहिए। अक्सर ऐसा होता है लोग अपने बच्चे में ज्यादा मग्न हो जाते हैं और पालतू जानवर को कोई नहीं पूछता है। बल्कि आपको ऐसी गलती नहीं करनी चाहिए।

बच्चे को पालतू जानवर के साथ खेलने दें- अगर बच्चा पालतू जानवर के साथ खेलना चाहता है, तो उसे खेलने दें। यहां तक की बड़े कुत्ते बच्चे की सही तरह देखभाल करते हैं। उन्हें साथ खेलने दें ताकि उन दोनों के बीच बॉन्डिंग बने।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.