Sensitive parent बनने के लिए रखें इन बातों का ध्यान!

इन टिप्स को अपनाकर आपको एक बेहतर पेरेंट्स बनने में मदद मिल सकती है!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 5:53 PM IST

हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा बड़ा होकर एक अच्छा नागरिक बने। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है उसके अंदर अच्छी आदतों को कैसे विकसित किया जा सकता है? जाहिर है बच्चा स्कूल, दोस्तों और शिक्षकों से बहुत कुछ सीखता ही है। लेकिन एक जिम्मेदार परिजन होने के नाते सबसे पहले यह आपका फर्ज बनता है कि आप उसे अच्छी बातें सिखाएं। वास्तव में एक नियम है जो सभी परिजनों पर लागू होता है, वो यह है कि अपने बच्चे में अच्छी आदतें विकसित करने के लिए पहले आपको अपने भीतर परिवर्तन लाने चाहिए। यकीनन आप अपने बच्चे के रोल मॉडल तभी बन सकते हैं, जब आप खुद नियमों का पालन करते हों। एक जिम्मेदार पेरेंट्स होने के नाते आपको इन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

जागरूक रहें- सबसे पहले आप एक व्यक्ति और अभिभावक के रूप में आपको खुद के प्रति जागरूक रहना चाहिए। अपने कार्यों के प्रति जागरूक रहें। यह एक ऐसा तरीका है जिससे आपका बच्चा सही चीजें सीख सकता है। आपको बच्चे को समझाने का तरीका भी बदलना होगा। उदहारण के लिए उसे ऐसा कहने की बजाय कि 'मैंने तुम्हे ऐसा करने के लिए मना किया है, तुम गिर जाओगे' उसे यह कहें कि 'जो तुम कर रहे हो उसे करते हुए सावधान रहो क्योंकि तुम गिर भी सकते हो।'

विनम्र रहें- बच्चे अपने पेरेंट्स के पास शांति और सुरक्षा महसूस करते हैं। अपने बच्चे को गले लगाकर उसे पूछे कि उसका दिन कैसा रहा। अगर बच्चा चिढ़ा हुआ है, तो उसे सांत्वना दें और उसे शांत होने के लिए कहें और बताए कि सब ठीक हो जाएगा। वास्तव में यह दुनिया काफी कठोर है। स्कूल, दोस्त और अन्य जगहों पर आपका बच्चा किसी वजह से असुरक्षित महसूस कर सकता है। लेकिन हर बच्चा चाहता है कि उसे वो सुरक्षा अपने पेरेंट्स के पास ही मिल सकती है। इसलिए बच्चे के साथ अपना व्यवहार कोमल रखें। अगर आप भी उसके साथ विनम्रता से पेश नहीं आएंगे, तो शांति महसूस नहीं करेगा।

अपने सहज-ज्ञान पर विश्वास रखें- एक सेंसिटिव पेरेंट्स होने के नाते आपको अपने बच्चे की भावनाओं को भी समझने और उन्हें जानने की क्षमता होनी चाहिए। अगर आपका बच्चा किसी बात को लेकर परेशान है, तो आपको समय-समय पर उसके साथ बैठकर बात करनी चाहिए। अगर आपका बच्चा गुस्सा कर रहा है, तो बचकाना व्यवहार समझकर नजरअंदाज न करें। अगर आपको ऐसा लगता है कि उसके साथ कुछ गलत हुआ है, तो हो सकता है कि कुछ गलत हुआ हो। यानि अपने सहज-ज्ञान पर विश्वास करना सीखें।

जमीन से जुड़े रहें- एक सेंसिटिव पैरेंट होने का पूरा उद्देश्य बच्चे को भी सेंसिटिव बनाने का है। कोई सेंसिटिव बच्चा वो नहीं है जो चिढ़ जाता है या जल्दबाजी में काम करता है। एक सेंसिटिव बच्चा वो होता है, जो अपना व्यवहार सही रखता है और जरूरत पड़ने पर दूसरे बच्चों की मदद करता है। वो ऐसा इसलिए नहीं करता कि उसे ऐसा कहा गया है बल्कि उसने अपने पैरेंट्स से सीखा है। इसलिए जमीन से जुड़े रहें और अपने बच्चे के लिए रोल मॉडल बनें।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source