... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 6:01 PM IST
Read this in English.
अनुवादक -Sadhna Tiwari
आप चाहे लाख कोशिशें कर लें घर को अपने बच्चे के लिए सुरक्षित बनाने की। लेकिन यह काफी मुश्किल भरा काम होता है। आप अच्छी तरह से किचन की आलमारियां और कैबिनट बंद करती हैं और सीढ़ियों पर बेबी सेफ्टी वाले दरवाजे लगवा लें, फर्नीचर के नुकीले कोनों पर स्पॉन्ज चिपका दें लेकिन फिर भी आपके घर के नन्हे-मुन्हे बच्चे बदमाशियों के लिए कोई न कोई रास्ता निकाल ही लेते हैं। अब चूंकि बच्चे चीजों को टटोलने के लिए केवल हाथ ही नहीं अपने मुंह का भी इस्तेमाल करते हैं, तो उन्हें जो भी अच्छा लगता है (खाने की चीजों के अलावा) वो उसे सीधा अपने मुंह में डाल लेते हैं। लेकिन बावजूद इसके कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें बच्चों से दूर रखना आवश्यक है। हम बता रहें हैं यहां उन चीजों के बारे में -
1. आपकी दवाएं- आप चाहे antacids खाएं या या antihistamine, paracetamol या फिर purgative अगर वो आपके बच्चों को यूं ही कहीं पड़ी हुई मिल गईं तो बच्चे को उन्हें मुंह में डालने में देर नहीं लगेगी। आपके बच्चे की छोटी-सी आंत पर उन दवाओं का बहुत बुरा असर पड़ेगा। इसलिए दवाओं को किसी डिब्बे में बंद कर ऊंचे स्थान पर रखें। पढ़ें -कब लगाएं अपने छोटे बच्चे को साबुन और शैंपू?
2. कटलरी– अगर आपके घर में चलने-फिरने वाला कोई बच्चा है तो टेबल पर छुरी, कांटे, बटर नाइफ या चाकू ना रखें। दरवाजे पर घंटी बजने के बाद आप इन चीजों को यूं ही यहां–वहां छोड़कर ना भागें। हो सकता है कि आपका बच्चा कुर्सी और मेज पर चढ़कर इन नुकीली चीजों को अपने हाथ में ले ले।
3. स्टेशनरी- कैंची, स्टैपलर पिन, बॉब पिन और पेन, ये बच्चों के खिलौने नहीं हैं। ये आपके बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं। कैंची से उनके हाथ कट सकते हैं द वहीं पेन को कान या आंख में डालने की घटनाएं भी अक्सर होती हैं। इसी तरह वो पिन को निगल भी सकता है। पढ़ें- हॉर्लिक्स, बॉर्नविटा, कॉम्प्लैन से बच्चों को हो सकते हैं ये 7 बड़े जोखिम
4. कप और सॉसर- गर्म चाय पीते-पीते कई बार लोग कप यहां-वहां रख देते हैं, और अगर आसपास कोई बच्चा हो तो वह कप या प्याली में हाथ डाल देता है। इस तरह की घटनाएं अक्सर होती हैं और आप तो जानते ही हैं कि बच्चे हर चीज के बारे में जानने के लिए कितने उत्सुक होते हैं। इसलिए थोड़ी-सी सावधानी बरतने से आप इस तरह की घटनाओं से बच सकते हैं। पढ़ें- जानिये एक साल के बच्चे को नमक या चीनी खिलाना क्यों है खतरनाक ?
5. बाथरूम क्लीनर- ये बच्चों ही नहीं बड़ों के लिए भी खतरनाक हैं। अगर ग़लती से बच्चा इसे अपने मुंह में डाल ले तो यह आपके बच्चे के लिए जानलेवा भी साबित हो सकता है।
6. मच्छर मारने की दवाएं- मच्छरों को भगाने के लिए इस्तेमाल होनेवाले, स्प्रे, अगरबत्ती जैसी चीजें जहरीली होती हैं। इसलिए उन्हें बच्चों की पहुंच से दूर रखें।
7. मेक-अप का सामान: आपकी महंगी परफ्यूम की बोतल के टूटने और काजल पेंसिल या लिपस्टिक के मसलने के लिए दुखी होने से पहले इस तरफ भी ध्यान दें कि इन प्रसाधनों में इस्तेमाल होनेवाले केमिकल आपके छोटे बच्चे को कितना नुकसान पहुंचा सकते थे। बच्चे इन चीजों को इस्तेमाल न करें इसलिए अपने मेकअप के सामान को बच्चों से दूर, किसी सुरक्षित जगह पर रखें।पढ़ें-छोटे बच्चे से मिलने जाने पर इन 6 बातों का रखें ख्याल
8. खिलौने: आपको बच्चों की उम्र के हिसाब से उनके लिए खिलौने खरीदें। साथ ही खिलौनों के छोटे-छोटे हिस्से जैसे नट या स्क्रू आदि को उनसे दूर रखें क्योंकि अगर ये बच्चे के मुंह में चले जाएं तो उनके लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। छोटी कांच की गोलियां, छोटी गेंदें और नट-स्क्रू जैसी चीजों को उनके हाथ न लगने दें। इसी तरह नुकीले और टूटे-फूले खिलौनों को बच्चों से दूर रखें।
9. कलाकृतियां- मूर्तियां और कलाकृतियां भी खिलौने नहीं है इसलिए बच्चों को उनके साथ न खेलने दें। इनमें इस्तेमाल होने वाले रंग औऱ नुकीली चीजें बच्चे को नुकसान पहुंचा सकती हैं। जहां मूर्तियों और कलाकृतियों के नुकीले हिस्सों से बच्चों को चोट लग सकती हैं वहीं अगर बच्चा पेंटिग्स के रंग चाट लेता है तो बच्चे को इंफेक्शन हो सकता है।
10. पौधे- जी हां, भले ही पौधे( खासकर हाउस प्लांट) सुंदर दिखने के साथ हवा को शुद्ध बनाने का काम करते हैं। लेकिन ये पौधे आपके बच्चे के लिए कैक्टस के पेड़ की तरह ही खतरनाक और जानलेवा साबित हो सकते हैं। इसलिए उन्हें बच्चों से दूर रखें। पढ़ें-जानिये बच्चे की मालिश के लिए नारियल तेल क्यों है फायदेमंद?
11. शराब और सिगरेट- सिगरेट औऱ शराब का सेवन बच्चों ही नहीं बड़ों के लिए भी नुकसानदेह है और हमें लगता है कि कम से कम हमें आपको यह बताने की जरुरत नहीं की क्यों इन्हें बच्चों से दूर रखना चाहिए।
12. ज्वलनशील वस्तुएं- माचिस, अगरबत्तियां, लाइटर जैसी चीजों को बच्चों से छुपाकर रखें। बच्चे बड़ों की नकल करते हैं और लाइटर या माचिस से आग लग सकती है और अगर बच्चे ने इनमें से कुछ भी अपने मुंह में रख लिया तो वह बच्चे को नुकसान पहुंच सकता है।
चित्र स्रोत: Shutterstock