... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 6:01 PM IST
Read this in English.
अनुवादक -Sadhna Tiwari
आप अपने बच्चे को अपना दूध पिलाएं या बोतल का? ये बहस शायद ही कभी ख़त्म हो। लेकिन ब्रेस्टफीडिंग (स्तनपान) और उसके फायदों से जुड़ी तमाम जानकरियों के बावजूद लोग इसकी अहमियत नहीं समझ पाते और अक्सर बच्चे को अपना दूध पिलानेवाली महिलाओं को न केवल उनके आसपास के लोगों की बातें सुननी पड़ती हैं बल्कि घरवाले और रिश्तेदार भी उन्हें भला-बुरा कहने से नहीं चूकते। यहां हम लिख रहे हैं कुछ ऐसी ही तककलीफदेह 9 बातों के बारे में जो लोग बिना सोचे-समझे स्तनपान करानेवाली महिलाओं को सुनाते रहते हैं।
1.स्तन शिथिल हो जाएंगे– ये बात इस तरह कही जाती है जैसे स्तनपान न कराए बिना किसी महिला के स्तन कभी शिथिल होंगे ही नहीं। सच तो या है कि गर्भधारण के बाद आपके शरीर में कई बदलाव आते हैं और ब्रेस्ट(स्तनों) का शिथिल होना भी ऐसा ही एक बदलाव है। हालांकि स्तनपान करानेवाली महिला बेबी ब्लू और प्रसव के साथ की सारी तकलीफें झेलने के बाद भी शायद ही ये सुनना पसंद करेगी कि बच्चे को आपना दूध न पिलाओ वर्ना स्तन ढीले हो जाएंगें। इसीलिए बेहतर यही होगा कि उसे मातृत्व की जिम्मेदारियों को निभाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।
2. आपके बच्चे को पूरा पोषण नहीं मिलेगा- मां और परिवार वालों को भले ही डॉक्टर कितनी भी बार ये समझाए कि बच्चे के लिए मां का दूध ही सर्वोत्तम है। लोग फ़िर भी यही समझते हैं कि केवल स्तनपान पर्याप्त नहीं और इसीलिए मां के दूध के साथ फॉर्मूला मिल्क पिलाने की सलाह देते रहते हैं। जबकि वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशनश् (WHO) के मुताबिक पहले 6 महीने बच्चे को सिर्फ और सिर्फ मां का दूध ही पिलाना चाहिए। स्तनपान करानेवाली महिलाओं को बार-बार ये भी याद ना दिलाते रहें कि दूध पिलाना कितना थकानेवाला काम है और अगर आपको सचमुच बच्चे और मां की बहुत फिक्र है तो हम आपको सलाह देंगे कि आप मां को कोई पौष्टिक-सी चीज बनाकर खिलाएं। पढ़ें- इन 4 फूड्स से ब्रेस्टफीडिंग के दौरान दूध की मात्रा बढ़ती है
3. बच्चा बहुत बड़ा हो गया है- ये बात खासकर उन महिलाओं से कही जाती हैं जो अपने 2-3 साल की उम्रवाले बच्चों को भी स्तनपान कराती हैं। कोई मां अपने बच्चे को कब तक दूध पिलाना चाहती है यह उसका निज़ी फैसला है इसीलिए आपको उन्हें कुछ नहीं कहना चाहिए। शायद आपको पता नहीं लेकिन 6 महीने से बड़े बच्चों को भोजन के साथ-साथ स्तनपान कराने से मां और बच्चे का भावनात्मक रिश्ता और गहरा होता है।
4. फॉर्मूला दूध भी देते रहो- ऐसी महिलाएं जो अपने बच्चे को केवल अपना दूध पिलाने का निर्णय करती हैं उन्हें अक्सर यह सुझाव ज़रूर दिया जाता है कि अपने दूध के साथ ऊपर का दूध भी पिलाते रहो। ब्रेस्टफीड कराना एक थकानेवाला काम है और ऐसे में अगर कोई मां को ऐसी कोई सलाह देता है तो वह झल्ला जाती है। आखिरकार फॉर्मूला दूध में वह मेहनत और भावना कहां मिलती है जिसके साथ मां बच्चे को दूध पिलाती है? ऐसे में उस महिला को फॉर्मूला दूध पिलाने की सलाह देना उसके प्रयासों को कमज़ोर करने जैसा प्रतीत होगा।
5.कब तक अपना दूध पिलाती रहोगी?- भला इससे दूसरों का क्या लेना-देना कि कोई मां अपने बच्चे को कब तक दूध पिलाएगी! लेकिन कुछ लोग भूल जाते हैं और ऐसे सवाल पूछ बैठते हैं जिनका जवाब देना किसी भी मां के लिए मुश्किल हो। पढ़ें-ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाओं की ब्रेस्ट में दर्द होने पर ये उपाय अपनाएं
6. तुम अपने बच्चे को बिगाड़ रही हो- अगर आप उन महिलाओं में से हैं जो बच्चे की बात मानकर उसे दूध पिलाती हैं, तो आपको जरूर आगाह किया जाएगा कि किस तरह आप अपने बच्चे की आदत बिगाड़ रही हो। लेकिन लोग यह समझने के प्रयास नहीं करते कि किस तरह आप अपने बच्चे की भूख लगने और उसका पेट भरने के लिए तत्पर हो।
7. बच्चा अपनी उम्र से पहले ही स्तन के बारे में जान जाएगा- बच्चे से मां के स्तन को छुपाकर रखना शायद ही समझदारी भरी बात हो। बेहतर तो यही है कि बच्चे को पता चले स्तन कितने महत्त्वपूर्ण हैं और बच्चे के विकास और पोषण में उनका योगदान क्या है।पढ़ें-एक साल या दो साल, कब तक शिशु को कराएं स्तनपान?
8. तुम्हें तकलीफ नहीं होती क्या?- अगर किसी को इस बात का इल्म है कि स्तनपान कराना कितनी मेहनत का काम है तो वह कभी भी यह सवाल नहीं पूछेगा। हो सकता है कि बच्चे के दूध पीने और कभी-कभी काट भी लेने से मां को बहुत तकलीफ होती हो, लेकिन वह अपने बच्चे के लिए यह तकलीफ भी उठाने को तैयार है तो कृपया यह सवाल ना पूछें।
9. तुम अब तक दूध पिला रही हो इसे?- इस सवाल का जबाव सिर्फ यही हो सकता है। जी हां , आपको कोई तकलीफ ?
चित्र स्रोत: Shutterstock