... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : January 13, 2017 5:06 PM IST
सभी पेरेंट्स अपने बच्चों को खुश देखना चाहते हैं। जाहिर हैं खुश रहने वाले बच्चे ज्यादा अच्छा लगते हैं। सवाल यह है कि आप अपने बच्चे की खुशी के लिए क्या करते हैं? इसके कई तरीके हो सकते हैं मसलन बच्चों को टॉयज देना, ट्रीट पर ले जाना या उन्हें फैंसी पैलेस ले जाना या फिर उनके साथ समय बिताना आदि। खैर, इनके अलावा भी ऐसे कई तरीक हैं जिनसे आप अपने बच्चे की खुशी बढ़ा सकते हैं।
(1) आभार व्यक्त करना- किसी का आभार जताने की भावना आपको खुश और संतुष्ट होने से ही आती है। जब आप छोटी-छोटी चीजों के लिए आभार जताने लगेंगे तो आप खुश रहने लगेंगे। आप अपने बच्चे के साथ खाने, हवा, पानी, टॉयज, आरामदायक घर और अन्य चीजों के लिए गॉड को थैंक्स कहें। बच्चे को यह सिखाएं कि इन छोटी-छोटी चीजों से ही उनका जीवन आरामदायक बनता है और इनके लिए गॉड को थैंक्स कहना चाहिए।
(2) उसके काम की तारीफ करें- कई पेरेंट्स अपने बच्चों की सामान्य कामों के लिए भी तारीफ करते हैं। यह अच्छी बात है। आपकी नजर उसके हर छोटे कामों पर होनी चाहिए। लेकिन अधिकतर लोग उसकी तारीफ कुछ बड़ा काम करने पर ही करते हैं। उसके हर काम के लिए उसकी तारीफ करें। इससे उसे प्यार और वास्तविकता के बीच अंतर को समझने में मदद मिलती है। उसकी तारीफ़ करने पर ही उसके चेहरे पर खुशी आती है।
(3) बच्चे को समय दें उसके साथ खेलें- बच्चे को खुश करने के लिए उसके साथ समय बिताएं। बच्चों को बहुत छोटी-छोटी चीजों की जरूर होती है जैसे- खाना, खेलना, किस करना और गले लगाना। अगर आप ऐसा करते रहते हैं, तो बच्चा भी खुश रहेगा. पेरेंट्स होने के नाते केवल टॉयज खरीद लेना ही काफी नहीं है बल्कि आप बच्चे के साथ खेले भी. इसमें कोई शक नहीं है रहता है। बच्चा उस समय बहुत खुश होता है, जब पेरेंट्स उसके खेल में दिलचस्पी लेते हैं।
(4) उस पर ध्यान दें- आपका बच्चा क्या चाहता है यह आपसे बेहतर कोई और नहीं समझ सकता है। यह आप तभी समझ पाएंगे, जब आप उसका ध्यान रखेंगे। हर बच्चे की सीखने की क्षमता और जरूरत अलग होती है। लेकिन यह आपकी जिम्मेदारी है कि आप उसकी जरूरत को समझ पाते हैं या नहीं। बच्चे को खुश रखने के लिए उसका पूरा ध्यान रखें। यानि उसके उन सभी कामों पर नजर रखें जिससे उसे खुशी मिलती है।
(5) पहले आप खुद खुश रहना सीखें- जाहिर है अगर आप खुश रहेंगे तो आपका बच्चा और घर के अन्य लोग भी खुश रहेंगे। बेशक काम, चिंता और तनाव की वजह से कई बार आपको उदासीनता का सामना करना पड़ता है लेकिन पेरेंट्स होने के नाते आपकी खुशी ही बच्चे के लिए सबसे बड़ी खुशी है। उसे यह जाहिर ना होने दें कि हमेशा खुश नहीं रहा जा सकता है। इसलिए अपनी भावनाओं को उजागर ना होने दें और बच्चे को सिखाएं कि कोई भी बात हो हमेशा खुश रहना चाहिए।
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock