इन 3 कारणों से आपका बच्चा रात में सो नहीं पाता

अगर बच्चा रात में सही वक्त पर नहीं सो रहा तो ये आपकी लापरवाही का नतीजा भी हो सकता है।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 5:58 PM IST

Read this in English

रात के 1 बजने वाले हैं, आप दिनभर की थकान से चूर रात को सोना चाह रहे हैं लेकिन आपके बच्चे की आंखों में नींद अब तक नहीं है, बल्कि वो तो अभी तक खेल-कूद में लगा है। इससे पहले कि आप अपने बच्चे को डांटने लग जाएं, अपने आपसे ये सवाल ज़रूर कर लें कि आख़िर आपके बच्चे का सोने का रूटीन ख़राब हुआ कैसे? आपकी मदद के लिए हम आपको वो 3 कारण बता रहे हैं जिससे बच्चे रात को वक्त से नहीं सो पाते। (छोटा बच्चा फल का बीज निगल ले तो करें ये उपाय)

1)  टीवी, आईपैड और कंप्यूटर – क्या आप अपने बच्चे को आधे घंटे से ज़्यादा के लिए टीवी देखने, वीडियो गेम खेलने या  आईपैड का इस्तेमाल करने देती हैं? अगर हां, तो यही आपके सवाल का जवाब है। बहुत अधिक स्क्रीन का इस्तेमाल नींद को नुकसान पहुंचाता है। स्क्रीन से निकली लाइट मेलाटोनिन (नींद का हार्मोन) को कम करती है। इसलिए अगर आपका बच्चा दिनभर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से खेलेगा तो उसे रात में नींद कैसे आएगी।

2)  दिन की नींद न लेना – हां ये बात कही जाती है कि जो बच्चे दिन में नहीं सोते वो रात में आराम से सो जाते हैं। जबकि ये पूरा सच नहीं है। अगर आपके बच्चे को दिन में सोने की आदत है और किसी दिन वो सो नहीं पाता तो ये मुमकिन है कि वो रात को चिड़चिड़ापन महसूस करे और सो न पाए। ख़ासतौर पर अगर आपका बच्चा दो साल से कम का है तो ऐसा हो सकता है।

3)  देर से सोने के लिए भेजना – अगर आपके बच्चे का सोने का टाइम रात को 10 बजे का है, लेकिन आपके घर में मेहमान होने के कारण वो टाइम मिस हो जाता है तो मुमकिन है बच्चे को काफी देर तक नींद न आए। नवजात से लेकर 5 साल तक के बच्चों का स्लीप पैटर्न तोड़ना उन्हें देर रात तक जगा सकता है। इसलिए बच्चे की नींद का ख़ास ख्याल रखें।

मूल स्रोत –3 reasons why your child is not sleeping tonight!

अनुवादक – Shabnam Khan

चित्र स्रोत – Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

संदर्भ:

[1]1: Chaput JP, Leduc G, Boyer C, Bélanger P, LeBlanc AG, Borghese MM, Tremblay MS.Electronic screens in children’s bedrooms and adiposity, physical activity and sleep: do the number and type of electronic devices matter? Can J Public Health. 2014 Jul 11;105(4):e273-9. PubMed PMID: 25166130.

[2]1: Kieckhefer GM, Ward TM, Tsai SY, Lentz MJ. Nighttime sleep and daytime nap patterns in school age children with and without asthma. J Dev Behav Pediatr. 2008 Oct;29(5):338-44. doi: 0.1097/DBP.0b013e318182a99e. PubMed PMID: 18714207; PubMed Central PMCID: PMC2756286.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source