... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 5:58 PM IST
Read this in English.
अनुवादक – Usman Khan
आजकल बच्चों में नशे की लत तेजी से बढ़ती जा रही है। सिगरेट पीना और ड्रिंक करना तो अब जैसे आम बात हो गयी है। स्थिति इतनी गंभीर हो गयी है कि अब बच्चों की पहुंच से ड्रग्स,हेरोइन या कोकीन जैसी खतरनाक चीजें भी दूर नहीं हैं। जाहिर है नशे की लत से स्वास्थ्य हानि तो होती ही है साथ ही करियर भी नष्ट हो जाता है। कई लोग ऐसा मानते हैं कि बच्चों में नशे की ये लत दोस्तों से लगती है। कोई भी दोस्त अपने दोस्त की इस हरकत को परिजनों को नहीं बताता है। जिस वजह से परिजनों को अपने बच्चे की इस हरकत का पता नहीं चल पाता है। खैर, हम आपको कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बता रहे हैं, जिनसे आपको ये पता चल सकता है कि आपका बच्चा स्मोकिंग या ड्रग्स ले रहा है उया नहीं। पढ़ें- स्मोकिंग की बुरी आदत छोड़ने के लिए खाएं ये 5 चीज़ें
1) चूइंग गम या टॉफ़ी
क्या आपका बच्चा बहुत ज्यादा टॉफ़ी या चूइंग गम आदि खाता है? इसका मतलब ये हो सकता है कि वो इन चीजों के ज़रिये स्मोकिंग की स्मेल को छिपाने की कोशिश कर रहा है। अगर बाहर से आने के बाद उसके मुंह से टॉफ़ी आदि की सुगंध आती है, तो आप होशियार हो जाएं।
2) माचिस और लाइटर
अगर उसकी जेब से कभी माचिस और लाइटर मिलते हैं, तो आपको सचेत हो जाना चाहिए। जाहिर है ये चीजें केवल स्मोकिंग करने वाले के पास ही मिल सकती हैं।
बच्चे के ड्रग्स पीने का ऐसे लगायें पता
3) रोलिंग पेपर
अगर आपके बच्चे के बैग या ड्रावर में कोई रोल किया हुआ पेपर मिलता है, तो आपको तुरंत सचेत हो जाना चाहिए। पढ़ें- कहीं आपकी स्मोकिंग की आदत ये परेशानी खड़ी न कर दे!
4) ज्यादा पैसे खर्च करना
क्या वो अपनी पॉकेट मनी से ज्यादा पैसे खर्च कर रहा है? नशे के चीज महंगी होती हैं और इसकी एक बार लत पड़ जाने पर व्यक्ति पैसा पानी की तरह बहा देता है।
5) आंखें लाल और छोटी होना
वास्तव में ये पता लगाने के लिए कि किसी ने नशा किया हुआ है, ये बेहतर तरीका है। दरअसल ऐसे लोग सामान्य से ज्यादा विचारशील और हमदर्द बन जाते हैं। लेकिन आप उसकी लाल और छोटी आंखें से पता लगा सकते हैं।
6) आई ड्रॉप
नशा करने वाले लोग लाल आंखों को छुपाने के लिए आई ड्रॉप्स का बहुत इस्तेमाल करते हैं। अगर उसके दराज या बैग में बेवजह इस तरह की कोई ड्रॉप पायी जाती है, तो आपको पूछताछ शुरू कर देनी चाहिए।
7) अधिक वजन कम होना
आमतौर पर ड्रग का नशा करने वालों का वजन तेजी से गिरने लगता है। खासकर अगर वे क्रिस्टल मेथ या हेरोइन की तरह कुछ ले रहे हैं।
8) अकेले रहने की आदत
अगर उसके कमरे में आपके जाने से उसे नाराजगी होती है, तो ये एक संकेत हो सकता है। बेशक अधिकतर बच्चे अकेला रहना पसंद करते हैं। लेकिन अगर वो आपकी उपस्थिति से ज्यादा नाराज दिख रहा है, तो इसका मतलब कुछ गड़बड़ है।
9) ज्यादा भूख लगना
नशे में धुत्त व्यक्ति ज्यादा खाने लगता है। अगर आपका बच्चा पांच रोटी खाता है और अचानक नौ रोटी खाने लगे तो, सचेत हो जाएं।
चित्र स्रोत - Shutterstock