... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 5:53 PM IST
दिवाली खुशियों और रोशनी का त्यौहार है और इस समय हर कोई अपने घर को साफ़ सुथरा करके उसे अच्छे से सजाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन घर में लक्ष्मी का वास होता है और आपके घर की सुख समृद्धि बनी रहती है। घर की सजावट करना वैसे तो आसान काम है लेकिन अगर आपके घर में कोई छोटा बच्चा है तो ऐसे में आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अधिकतर महिलाएं इस बात को लेकर हमेशा परेशान रहती हैं कि वे घर में बच्चों के रहते हुए घर की सजावट और लाइटिंग कैसे करें। क्योंकि जितना आप सजावट करती चलेंगी उतना बच्चे पीछे से उसे बिगाड़ते रहते हैं। इस समस्या से निजात पाने के लिए हम आपको एक आसान उपाय बता रहे हैं।
ऐसे समय में बच्चों को अलग करने की बजाय उनको भी सजावट करने में भागीदार बनाएं। ये सुनने में थोड़ा अजीब लगता है लेकिन यकीन मानिए आपका 2-3 साल का बच्चा भी घर सजाने में आपकी मदद कर सकता है। हालाँकि ऐसे में हर चीज बिल्कुल परफेक्ट नहीं होगी लेकिन जो भी होगा वे देखने में सुन्दर होगा। आइये जानते हैं ये कैसे करें।
सजावटी लैंप:दिवाली के समय में हर घरों में सजावटी कागज़ वाले लैंप लगाये जाते हैं। इन लैंप को घर पर बनाना बहुत आसन होता है। इसके लिए कलरफुल और ग्लिटर वाले पेपर, कार्ड पेपर, ग्लू और कैंची की ज़रूरत है। बच्चे के सामने पेपर को फोल्ड करें और उन्हे ऐसा करने को कहें। आपको देखकर वो जल्द ही इसे फ़ोल्ड करना सीख जायेगा और फिर आप आसानी से उसके साथ मिलकर इन लैंप को बना सकती हैं।
रंगोली: बच्चों की क्रिएटिविटी बढ़ाने के लिए उनसे इस तरह के काम ज़रूर करवाएं। बच्चे के सामने कुछ रंगोली बनाएं और जो पैटर्न उन्हें सबसे ज्यादा पसंद आये वो उन्हें खुद बनाने को कहें। आप खुद आउटलाइन बना दें और बच्चे से कहें कि इसमें रंग और फूलों को भर दे। छोटे बच्चों को ऐसे काम बहुत अच्छे लगते हैं और जल्द ही आप पायेंगी कि बच्चे ने खूबसूरत सी रंगोली बना दी है।
लाइट्स: दिवाली पर पूरे घर को छोटी छोटी लाइट्स की लड़ियों से सजाना घर को बहुत खूबसूरत बना देता है। वहीँ बच्चों को चिपकने वाले सेलोटेप से खेलना बहुत अच्छा लगता है। ऐसे में आप लाइट्स की लडियां बिछा दें फिर बच्चे को सिखाएं कि कैसे उनको टेप से चिपकाते हैं। फिर टेप को काट कर बच्चे को दें वो खुद ही इसको चिपकाने लगेंगें और ऐसे आसानी से आपकी सारी लाइट्स लग जायेंगी।
पूजा थाली: जब छोटे बच्चे कुछ करने की ठान लेते हैं तो जब तक वे इसे ठीक से नहीं कर लेते वे रुकते नहीं हैं। इसके लिए बच्चे को पूजा थाली की फोटो दिखाएं और उसे बिल्कुल ऐसा ही सजाने को कहें। उन्हें विस्तार से समझाएं कि कहाँ फूल रखने हैं कहाँ मिठाइयाँ रखनी है। उसे इन सब चीजों का महत्व भी बताएं जिससे धीरे धीरे ये सारे संस्कार वे आसानी से सीख जाते हैं।
दिवाली कार्ड: बच्चे अपने आप में आर्टिस्ट होते हैं और कुछ मामलों में वे बड़ों से ज्यादा क्रिएटिव होते हैं। बच्चे को एक कार्ड पेपर, कलर और ब्रश दे दें फिर उनको छोड़ दें। वे अपने हिसाब से पूरे कार्ड को रंग देंगें बस आप टेक्स्ट लिखने वाली जगह पर टेप चिपका दें जिससे बाद में किसी का नामा लिखा जा सके। बस फिर कुछ ही मिनटों में बच्चे द्वारा बनाया कार्ड बिल्कुल तैयार मिलेगा।
ध्यान रखें दिवाली खुशियों और रोशनी का त्यौहार है इसे अपने पूरे परिवार के साथ मनाएं और पटाखें न जलायें।
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
चित्र स्रोत: Shutterstock