... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 5:53 PM IST
भले ही आपने विज्ञापनों या तस्वीरों में किसी बच्चे को खुशी-खुशी ब्रोकली खाते देखा हो लेकिन सच तो यह है कि कोई भी बच्चा ब्रोकली खाना पसंद नहीं करता। केवल आपका बच्चा ही नहीं है जो ब्रोकली खाते हुए मुंह बनाता है। खैर, अब सवाल उठता है कि ब्रोकली खाने के फायदे आपके बच्चे को कैसे समझाए जाएं या उसे ब्रोक्ली खाने के लिए कैसे तैयार किया जाए? तो इसके बेहतरीन तरीके हम बताते हैं। ध्यान से पढ़िए इस आर्टिकल को जहां हम बता रहे हैं 4 ऐसे तरीकों के बारे में जिनकी मदद से आप बच्चे के खाने में ब्रोकली शामिल कर सकते हैं।
1. ब्रोकली सूप- बच्चों को सूप पीना खूब पसंद आता है, मेरा मानना है कि बच्चे सूप इसलिए पसंद करते हैं क्योंकि उन्हें इसे पीते वक़्त कुछ चबाना नहीं पड़ता। खैर आप ब्रोकली सूप बना सकती हैं। अगर आपका बच्चा सब्ज़ियां खाने में आनाकानी करता है तो परोसने से पहले सूप को छान भी सकती हैं। आप सूप में ब्रेड क्रम्स या क्रूटन्स भी मिला सकती हैं।
2. ब्रोकली पिज़्जा- यकीन कीजिए मेरे बच्चे को ब्रोक्ली खिलाने का सबसे अच्छा तरीका यही है। होममेड पिज़्जा पर थोड़ा केचप फैलाइए और उसके ऊपर अपने बच्चे की मनपसंद सब्ज़ियां और ब्रोकली के टुकड़े रखें। ऊपर से मोज़रेला चीज़ फैलाइए और फिर इसे पकाइए। वैसे भी बच्चों को पिज़्जा खाना अच्छा लगता है और चीज़ के नीचे ब्रोकली छुप जाएगी जिसे वो खुशी-खुशी खा लेंगे।
3. ब्रोकली पास्ता- आप होलवीट पास्ता के साथ ब्रोकली मिक्स कर अपने बच्चे के लिए एक अच्छी सी डिश तैयार कर सकते हैं। फिर देखना बच्चा ब्रोकली खाने से मना नहीं कर पाएगा।
4. ब्रोकली सैंडविच- आप व्हाइट सॉस में एक चौथाई कप कटी हुई ब्रोकली मिक्स करें और इसमें 2 चम्मच चीज़ ग्रेट करके डालें। इसे थोड़ी देर पकने दें ताकि यह अच्छी तरह फैल सके। होलग्रेन ब्रेड पर इस मिश्रण को फैलाएं और इसे पनिनी मेकर या टोस्टर में रखकर पकाएं। यह स्वादिष्ट होने के साथ पौष्टिक भी होगा।
तो अब आप समझे कि कितनी आसानी से बच्चे को ब्रोकली खिलायी जा सकती है। समझदारी इसी में है कि आप अपने बच्चे को यह पता भी न चलने दें कि वह क्या खा रहा है और आप उसे हर वह चीज खिला सकें जो उसकी सेहत और विकास के लिए ज़रूरी है। है ना?
Read this in English.
अनुवादक -Sadhna Tiwari
चित्र स्रोत- Shutterstock