... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 6:01 PM IST
Read in English
अनुवादक – Shabnam Khan
जब बात नवजात और शिशु की आती है तो आप कोई गलती नहीं करना चाहते। चाहे शिशु को दूध पिलाने का वक्त हो, डायपर की क्वालिटी हो या उसके कपड़े। ज्यादातर लोगों को अब इस बात की जानकारी होने लगी है कि शिशु कॉटन के कपड़ों में ज्यादा आराम रहता है। लेकिन कपड़ों के बारे में सिर्फ इतनी ही जानकारी काफी नहीं है, बल्कि आपको ये भी पता होना चाहिए कि शिशु के कपड़े धोने का सही तरीका क्या है। हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जिनसे आपके शिशु के कपड़े बैक्टीरिया और दूसरे कीटाणुओं से मुक्त रहेंगे।
1) माइल्ड डिटर्जेंट डालकर गुनगुने पानी में शिशु के कपड़े भिगोकर रखें। बहुत ज्यादा खुशबू वाला डिटर्जेंट इस्तेमाल न करें इसके केमिकल से शिशु की स्किन पर रैशिज़ हो सकते हैं या उन्हें दूसरी एलर्जी हो सकती है।
2) बहुत सारी माएं अपने शिशु को एक्स्ट्रा सुरक्षा देने के लिए उनके कपड़े एंटीसेप्टिक सॉल्यूशन में भिगोती हैं, लेकिन असल में ये शिशु को नुकसान पहुंचा सकता है। माइल्ड लिक्विड सोप शिशु के कपड़ों के लिए काफी है।
3) बेहतर होगा कि आप शिशु के कपड़े पर लगे धब्बे को ब्रश से साफ करें। मशीन इसमें ज्यादा असरदार नहीं होती। कपड़े को हाथ पर या रबड़ शीट पर रखकर साफ करें, बाथरूम के फर्श पर नहीं।
4) शिशु के कपड़े घर के दूसरे लोगों के कपड़ों से अलग धोएं। घर के दूसरे सदस्यों के कपड़ों में ज्यादा गंदगी हो सकती है जो एक साथ धोने से शिशु के कपड़ों में आ सकती है, फिर उसे ऐलर्जी या रैशिज़ की समस्या दे सकती है।
5) कपड़े में केमिकल या एंटीसेप्टिक जरा सा भी नहीं रहना चाहिए। पानी में कपड़े खंगालते हुए ध्यान रखें।
6) शिशु के कपड़ों को धूप में सुखाने से बैक्टीरिया और कीटाणु दूर हो जाते हैं। बारिश के दिनों में जब ऐसा मुमकिन न हो तो कपड़े ब्लो ड्राई से सुखाएं।
7) जब कपड़े सूख जाएं तो उन्हें प्रेस करें, इससे बचे खुचे बैक्टीरिया भी नष्ट हो जाएंगे।
8) कपड़ों को तह लगाकर कवर में रखें या कॉटन के कपड़े में लपेट लें।
9) अगर आप शिशु के लिए कॉटन नैपी का इस्तेमाल करती हैं तो उसे अलग से धोएं।
चित्र स्रोत - Shutterstock