एक मां के लिए क्यों जरूरी है किसी मां से दोस्ती करना, ये हैं 5 कारण

"क्योंकि एक मां ही दूसरी मां की तकलीफ समझ सकती है"

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 5:53 PM IST

मां बनने के बाद आपका जीवन पूरी तरह बदल जाता है। आप बच्चे में ऐसा उलझ जाती हैं कि आपको दूसरे कामों के लिए समय ही नहीं मिल पाता है। जाहिर है बच्चा होने के बाद आप लेट नाइट पार्टी, ड्रिंकिंग या देर-देर तक दोस्तों के साथ गॉसिप आदि से किनारा कर लेती हैं। वास्तव में आप बच्चे में इतना मग्न हो जाती हैं कि आपको अपने दोस्तों के साथ अपने बच्चे के बारे में बात करने के अलावा कोई मुद्दा नहीं मिलता है। एक समय ऐसा आता है जब आपकी बातों से आपके दोस्त बोर होने लगते हैं। ऐसे में आपको एक ऐसे दोस्त की जरूरत होती है, जो खुद एक मां हो। वास्तव में एक मां दूसरी मां की फीलिंग्स को समझ सकती है। हम आपको बता रहे है कि किसी मां को दोस्ती के रूप में कोई मां ही पसंद क्यों होती है।

वो आपको सही तरह समझ सकती है- एक मां ही मां की तकलीफ समझ सकती है। वास्तव में आम लोग इस बात को नहीं समझ सकते कि आप बच्चे को संभालने के लिए दिन रात एक कर देती हैं। बच्चे के काम के साथ-साथ घर का सारा काम करना, सही समय पर और चैन से ना खाना ना सोना। यह सब बातें दूसरे लोगों के लिए कोई मायने नहीं रखती हैं। लेकिन अगर कोई मां आपकी फ्रेंड है, तो वो आपके दर्द को अच्छी तरह समझ सकती है। क्योंकि वो खुद इस स्थिति से गुजर रही होती है या गुजर चुकी है।

वो आपके बच्चे को अपने बच्चे की तरह प्यार करेगी- आपके बच्चे को प्यार तो सब करते हैं लेकिन अगर किसी को थोड़ी देर उसे संभालने के लिए कह दो, तो उसके तोते उड़ जाते हैं। लेकिन कोई मां किसी बच्चे से नफरत नहीं कर सकती है। जाहिर है उसके मन में हमेशा यह ख्याल रहता है कि उसका भी बच्चा है। अगर कोई उसके बच्चे से प्यार नहीं करेगा, तो उसे बुरा लगेगा।

बच्चे को साथ खेलने वाला साथी मिल जाता है- जब आप किसी मां से दोस्ती करती हैं, तो आपको अपने बच्चे के साथ खेलने वाला दोस्त भी मिल जाता है। जाहिर है इससे बच्चे की सोशल स्किल में सुधार होता है।

आप टिप्स और ट्रिक्स साझा कर सकती हैं- बच्चा संभालने के साथ-साथ घर को भी संभालना कोई आसान काम नहीं है। सुबह आंख खुलते ही आपके सामने तमाम काम रहते हैं। कई महिलाओं को रोजमर्रा की चुनौतियों से निपटने की जानकारी नहीं होती है। लेकिन किसी ऐसी महिला से दोस्ती करने पर आपको टिप्स और ट्रिक्स मिलते रहते हैं। जाहिर है वो भी ऐसी ही स्थिति से गुजर रही है। यकीनन दो तीन दोस्तों में से कोई एक तो बेहतर टिप निकलकर आएगा, जो आपके काम आ सके।

आपका साथ देती है- कई बार ऐसी स्थिति आती है जब आपका बच्चा गुस्सा हो जाता है या आप उसे डांट देती हैं। इस स्थिति में आपकी दोस्त आपको गलत नहीं ठहरा सकती है। क्योंकि कई बार वो भी ऐसी स्थिति से गुजर चुकी होती है।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source