Exam के दिनों बच्चों के लिए जरूरी है पर्याप्त नींद, अच्छी नींद लेने के 4 तरीके

एग्जाम के दिनों बच्चों पर दबाव ना बनाएं, उनकी डायट का भी रखें ध्यान

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : January 19, 2017 4:06 PM IST

एग्जाम नजदीक आते ही बच्चों की नींद उड़ जाती है। चिंता और तनाव से बच्चों का खाना पीना और चैन से सोना हराम हो जाता है। ऐसा होना लाजमी है लेकिन इस तरह की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। वास्तव में इसके लिए प्लानिंग बहुत जरूरी है। एग्जाम से पहले रिविजन करने के लिए आपके टाइम-टेबल बनाना बहुत जरूरी है। यानि टाइम टेबल ऐसा बनाएं कि आपका रिविजन का काम एग्जाम की रात से एक रात पहले ही हो जाए ताकि एग्जाम से पहली वाली रात को आप आराम की नींद ले सकें। वास्तव में एग्जाम से पहले आपको पर्याप्त नींद लेना बहुत जरूरी है अन्यथा आपको एग्जाम में परेशानी हो सकती है। खैर, कई परिजनों ने हमें बताया है कि वो अपने बच्चों को एग्जाम से पहले रिलैक्स करने और फ्री माइंड रहने के लिए क्या-क्या करते हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि आप किस तरह अपने बच्चों को पर्याप्त नींद दिलाने में मदद कर सकते हैं।

(1) बच्चे की डायट का रखें ख्याल- हिना जैन के अनुसार, एग्जाम के दिनों बच्चे की डायट का ध्यान रखना जरूरी है। क्या आप जानते हैं एग्जाम की दिनों बच्चों को क्या खिलाना चाहिए? बच्चे स्नैक खाना ज्यादा पसंद करते हैं जिससे उन्हें बेचैनी और चिड़चिड़ापन हो सकता है और उन्हें नींद में परेशनी हो सकती है। इसलिए उन्हें ऐसे चीजें खिलाएं जिनसे उनकी एकाग्रता में सुधार हो और अच्छी नींद आए। आप उन्हें संतरा और कीवी जैसे फल खिलाएं और डिनर में पौष्टिक चीजें बनाकर दें।

(2) दबाव न बनाएं- कनुप्रिया के अनुसार, पेरेंट्स के दबाव के कारण कई बच्चों को स्ट्रेस होने लगता है। कोई बच्चा बेहतर तभी कर सकता है, जब वो तनावमुक्त महसूस करेगा। इसलिए बच्चों पर दबाव बनाने की बजाय उनकी मदद करें।

(3) एस्सेंशल ऑयल यूज करें- निरल घोष के अनुसार, तंत्रिकाओं को शांत करने के लिए एस्सेंशल ऑयल बहुत जरूरी है। जब मेरा बच्चा सोता है, तो मैं उसके सिर में विभिन्न एस्सेंशल ऑयल लगाकार मालिश करती हूं। इससे उसे आराम मिलता है और वो रिफ्रेश महसूस करता है। जाहिर है रिफ्रेश माइंड बेहतर काम करता है।

(4) सोने का रूटीन बनाएं- स्मिता गणेश ने कहा कि हमने सोने के लिए एक रूटीन बनाया हुआ है। एग्जाम के लिए आप पूरे साल मेहनत करते हैं। इसकी तैयारी एक रात में नहीं हो सकती है। बच्चे पर ज्यादा दबाव ना हो और वो चैन की नींद ले सके इसके लिए हमने टाइम टेबल बनाया हुआ है कि कब उसे रिविजन करना है, कब खाना है और कब सोना है।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source