... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 6:01 PM IST
एक वर्किंग महिला जो मां भी हो उसके लिए एक अच्छी आया या नैनी ढूंढ़ना सबसे मुश्किल भरा काम होता है। एक व्यक्ति जिसपर विश्वास करके अपने बच्चे को उसके सहारे छोड़ना मां के लिए चिंता का विषय होता है। ज्यादातर समय आपका बच्चा आया के साथ रहता है और न चाहते हुए भी बहुत-सी अच्छी और बुरी चीजें उससे सीखता है। जैसे, व्यवहार, गालियां और साफ-सफाई के तरीके आदि। यही वजह है कि काफी मेहनत और किस्मत के बाद ही आपको ऐसी आया मिलती है जो आपकी उम्मीदों पर खरी उतरे।
तो अगर आप भी ढ़ूढ़ रही हैं ऐसी ही एक नैनी लेकिन समझ नहीं पा रही हैं कि किन बातों का ध्यान रखना है। तो यहां कुछ वर्किंग मदर्स शेयर कर रही हैं अपनी बात कि किस तरह चुनती हैं वो अपने बच्चे के लिए नैनी।
•भरोसेमंद - एक ऐसी नैनी को नौकरी पर रखें जिसपर भरोसा किया जा सके। उसके व्यवहार पर ध्यान दीजिए और पता कीजिए कि वह आपके बच्चे को संभाल सकती है या नहीं। साथ ही आपको उसपर भरोसा होना चाहिए जिसके आधार पर आप उसे घर औऱ बच्चे के साथ छोड़ सकेंगी। (शरीन दस्तूरी, 5 साल के बच्चे की मां)
• ताकतवर और स्वस्थ- बहुत से लोग नैनी की सेहत से मतलब नहीं रखते। लेकिन किसी कम उम्र की लड़की (जो खुद परिपक्व और ज़िम्मेदार न हो) को अपने बच्चे की आया बनाने का कोई मतलब नहीं। बच्चे की देखभाल करना, उसके पीछे भाग-दौड़ करना, स्कूल से लाना-ले जाना, खाना पकाना और खिलाना ऐसे काम है जो शारीरिक रुप से तंदुरुस्त व्यक्ति ही कर पाएगा। इसीलिए ऐसे इंसान को आय़ा की नौकरी दीजिए जो ये सारे काम को करने की शक्ति रखती हो। (अरिना शेख, 4 साल के बच्चे की मां)
• बैकग्राउंड अच्छा हो- हो सकता है आपको लगे कि मैं कुछ ज़्यादा ही चिंता कर रही हूं लेकिन मैं इस बात को लेकर फिक्रमंद हूं कि मेरा बच्चा किसके साथ रहने वाला है। नैनी तय करने से पहले मैं उसका बैकग्राउंड ज़रूर चेक करती हूं। उसके काग़जात जांचे, पोलिस स्टेशन में जांच पड़ताल करके, वह पहले जहां भी काम कर चुकी है उन घरों में बात करके मैं पूरी तसल्ली करती हूं। आखिरकार बात आपके बच्चे की सुरक्षा की है तो पूरी तरह निश्चिंत होने के बाद ही किसी को नौकरी पर रखें। (हिना सावंत,2 साल के बच्चे की मां)
• अच्छा व्यक्तित्व -आपकी नैनी आपके बच्चे की दूसरी मां होती है। इसलिए इस बात का भी ध्यान रखिए कि उसका व्यक्तित्व अच्छा हो और वह अच्छा व्यवहार भी करे। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि वह नज़र उतारने जैसे चक्करों में पड़ती हो। आया रखने से पहले ही उसे बता दें कि आप क्या बर्दाश्त करेंगी और क्या नहीं।
• आराम से रहे- आप कामकाज के दौरान ऑफिस में अक्सर देर हो जाती है । ऐसी स्थिति में आपकी आया हाथ-पैर पटकने और बच्चे को अकेला छोड़कर जाने के लिए बेचैन न हो। इसलिए मैंने ऐसी नैनी को चुना जो 10 घंटे तक मेरे बच्चे के साथ रहे। इससे जब कभी मुझे घर लौटने में देर होती थी तो मुझे विश्वास रहता कि मेरा बच्चा घर में अकेला नही है। बहुत परेशान नहीं होती। अगर कभी ज़रूरत पड़ने पर एकाध बार उसे रूकना पड़े तो उसे परेशानी न हो और अगर ऐसी नैनी आपको मिल गई तो बस आपकी ज़िंदगी आसान हो जाएगी। (नैनी ख़ान, 4 साल के बच्चे की मां)
वैसे भी आपके बच्चे के लिए सही आया चुनना एक मेहनतभरा काम है लेकिन हिम्मत न हारिए। थोड़ी मेहनत और सूझबूझ से आप इसमें सफल हो सकती हैं।
Read this in English.
अनुवादक -Sadhna Tiwari
चित्र स्रोत: Shutterstock