... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : January 19, 2017 4:43 PM IST
वैसे तो मुझे किताबें पढ़ना बहुत पसंद है लेकिन मैंने कभी सेल्फ-हेल्प जैसी किताबों में रूचि नहीं ली। यह ऐसी किताबें हैं जो आपका आत्मविश्वास बढ़ाती हैं और आपको एक बेहतर इंसान बनने में मदद करती हैं। लेकिन मेरी बेटी के जन्म के बाद ही मैं पूरी तरह बदल गयी। मैं अचानक से हर उस किताब में रूचि लेने लगी जिसमें अच्छे माता-पिता बनने या बच्चों की परवरिश से जुड़ी बातें लिखी होती हैं। हम सब जानना चाहते हैं कि किस तरह बच्चे अलग-अलग बातों पर अलग-अलग तरीके से रोते हैं और हमारे बच्चों के अनगिनत सवालों का जवाब कैसे दिया जा सकता है। लेकिन, बच्चे की परवरिश या पैरेंटिंग बस इतनी ही नहीं होती। हर व्यक्ति को अपने बच्चे के साथ अलग-अलग तरह के अनुभव होते हैं। लेकिन हां इन सबके बीच जो चीज सबके काम की है वह है समझदारी जो लोगों ने इतने सालों में कमाई है। जैसे, आपके बच्चे को गले लगाने से क्या होता है, बच्चे को हेल्दी इटिंग के लिए कैसे प्रोत्साहित करें आदि। कुछ ऐसी भी किताबें हैं जो बहुत ज़्यादा परेशान हुए बगैर आपको अपने बच्चे की परवरिश में मदद करेंगी। यहां हम बता रहे हैं ऐसी ही 4 किताबों के बारे में जिसकी सलाह मेरे ऐसे दोस्तों ने बार-बार दी है जो खुद माता-पिता बन चुके हैं।
हाउ टू टॉक सो किड्स विल लिसेन....- अक्सर सही शब्दों के इस्तेमाल और वाक्यों के निर्माण का बच्चे पर अलग ही असर पड़ता है। जैसे मेरी 2 साल की बच्ची होठों को तोड़-मोड़कर और मुझसे दूर जाकर अपना गुस्सा और दुख प्रकट करती है। वह अपने होठ मोड़कर कहेगी, ‘मैं आपसे गुस्सा हूं।’, पहले मैं सीधे-सीधे कह देती थी ‘गुस्सा मत हो’, लेकिन उससे मेरी समस्या कम तो कभी नहीं हुई। अब मैं उससे कहती हूं कि, ‘मुझे पता है कि तुम गुस्सा हो, लेकिन मैं ऐसा क्या करूं कि तुम्हे अच्छा लगे।’, अब मेरी बच्ची सकारात्मक तरीके से बात करती है, और यही बताती है किताब हाउ टू टॉक सो किड्स विल लिसेन एंड लिसेन सो किड्स विल टॉक (How To Talk So Kids Will Listen and Listen So Kids Will Talk) कि आपको अपने बच्चे से बेहतर तरीके से संवाद कैसे स्थापित कर सकते हैं।
ब्रिंगिंग अप बेबे- अगर आप इस बात से सहमत नहीं हैं कि फ्रांस में बच्चे कितना अच्छा व्यवहार करते हैं या आपको अपने बच्चों को भी वैसा ही बनाने की कोशिश करनी चाहिए तो आपको किताब ब्रिंगिंग अप बेबे (Bringing Up Bebe) पढ़नी चाहिए। फ्रेंच बच्चे विनम्र, संगठित और विश्व के बाकी बच्चों की तुलना में अधिक साहसी और विकसित माने जाते हैं। इस किताब से हम बहुत कुछ सीख सकते हैं। लेकिन जिस अनुशासन और सख्ती के साथ फ्रेंच माता-पिता अपने बच्चों का पालन-पोषण करते हैं हो सकता है वह आपको पसंद न आए।
फ्रेंच किड्स ईट्स एव्रीथिंग- मुझे लगता है हर किसी को यह किताब पढ़नी चाहिए। इस किताब का संदेश केवल आपके बच्चों को हेल्दी खाना खाने के लिए प्रोत्साहित करना है बल्कि साथ ही भोजन को सकारात्मक और हेल्दी तरीके से सम्मान देने का महत्व भी समझाती है। यह किताब फ्रांस में लेखिका के जीवन के दस्तावेज़ है जहां रहते हुए वह अपनी 2 बेटियों को फ्रेंच लोगों की तरह सबकुछ खाना की सलाह देती है। लेखिका ने इस किताब में भोजन से जुड़े कुछ नियम भी बताए हैं जिनमें ब्रोकोली,गाजर और मटर खाने के अलावा भोजन करते वक़्त शिष्टाचार और भोजन या उससे मिलने वाले पोषण के प्रति आपकी सोच और समझदारी के बारे में भी बात की है।
रेज़िंग योर स्पिरिटेड चाइल्ड- ज़्यादातर लोगों को लगता है कि किसी स्पिरिटेड या जोशिले बच्चे का अर्थ एक अति सक्रिय बच्चे से है जो किताबों से भरी एक पूरी अलमारी भी पढ़ लेगा। नहीं, सच तो यह है कि एक उत्साही बच्चा अधिक समझदार, संवेदनशील और ऊर्जावान होता है। ऐसे बच्चों को सम्भालना मुश्किल हो सकता है खासकर अगर आप बच्चे को जानते-समझते नहीं हैं। इस किताब की मदद से आपको एक उत्साही बच्चे के बारे में जानकारी मिलती है कि और आप कैसे उसे डांटे-फटकारे बिना उसके विकास में मदद कर सकते हैं। यह किताब यह समझने में मदद कर सकती है कि कैसे आपके बच्चे को गुस्सा दिलाने या उसे बौखलाने वाले काम करने से बचा जाए या उससे बात करते हुए निर्देश संचार का उपयोग कैसे किया जाए।
मुझे उम्मीद है कि ये किताबें आपकी मदद करेंगी। अगर आपने भी पैरेंटिंग से जुड़ी कोई बेहतरीन किताब पढ़ी है तो आप कमेंट बॉक्स में हमें उसका नाम ज़रूर बताएं।
Read this in English.
अनुवादक-Sadhna Tiwari
चित्रस्रोत-Shutterstock