जानिये एक साल के बच्चे को नमक या चीनी खिलाना क्यों है खतरनाक ?

जानिये एक साल की उम्र के बच्चों को नमक या चीनी खिलाने से क्या क्या नुकसान होते हैं !

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 5:58 PM IST

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

जब बच्चे 6 महीने के हो जाते हैं और दूध के अलावा कुछ अलग खाने की शुरुवात करते हैं तो हर मां को यह चिंता हो जाती है कि आखिर वे अपने बच्चे को क्या खिलाये और कौन सी चीजें उसके लिये फायदेमंद है। अधिकतर घरों में देखा गया है कि जब बच्चे शुरुवात में कुछ भी खाने से मना करते हैं तो उनके माता पिता स्वाद बदलने के लिये उनके खाने में नमक या उनको दिये जाने वाले फलों में चीनी मिला देते हैं। यह बिल्कुल गलत है क्योंकि इस उम्र के बच्चों को नमक या चीनी खिलाना उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर डालता है। याद रखिये की पिछले 6 महीनो से आपका बेबी सिर्फ माँ के दूध पर आश्रित था जिसमें किसी भी रूप में नमक या शुगर की मिलावट नहीं होती है।इसलिए अगर आपका बेबी वीनिंग फ़ूड नहीं खाता है तो इसका मतलब यह है कि अभी वह इन नये स्वादों का आदी नहीं हुआ है, इसलिए इन सबके लिये परेशान होने की कोई ज़रूरत नहीं है। आइये जानते हैं की एक साल तक के बच्चे को चीनी या नमक खिलाने से क्या नुकसान होता है।

नमक : नमक आपके शिशु के लिये बहुत ज्यादा खतरनाक हो सकता है। छोटे बच्चे को एक दिन में सिर्फ 1 ग्राम नमक की ज़रूरत होती है जो उसको सब्जियों और फलों से आसानी से मिल जाता है। अगर आप इसके अलावा  अलग से नमक खिला रहे हैं तो इससे उनके शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ जायेगी। अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त प्रेगनेंसी लैकटेशन एंड चाइल्ड न्यूट्रीशन काउंसलर सोनाली शिव्लानी बताती हैं कि अतिरिक्त नमक खिलाने से बच्चे के अविकसित किडनी पर दवाब काफी बढ़ जाता है जो स्वास्थ्य के लिये सही नहीं है। छोटी उम्र में ज्यादा नमक खिला देने से बड़े होने पर इन लोगों में किडनी ख़राब होने और हाइपरटेंशन की सम्भावना काफी बढ़ जाती है।

शुगर: वाइट शुगर प्रोसेस्ड और केमिकल से भरा हुआ होता है इसलिए इसका सेवन आपके बच्चे को नुकसान पहुंचा सकता है। याद रखिये की प्राकृतिक स्रोतों से मिलने वाला शुगर बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन अगर आप अलग से उसे शुगर या शुगर से बनी चीजें खिला रहे हैं तो इससे उसके दांतों पर बुरा असर पड़ सकता हैं और दांतों की सड़न जैसी बीमारी भी हो सकती है। अतिरिक्त शुगर के सेवन से बच्चे के शरीर में कैलोरी की मात्रा काफी बढ़ जाती है जिससे आगे चलकर वह मोटापे का शिकार हो सकता है। नमक की ही तरह चीनी भी आपके बच्चे के किडनी पर बुरा असर डालती है । इसलिए छोटे बच्चों को इनसे दूर रखें।

चित्र स्रोत: Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source