सरसों तेल से दूर करें बच्‍चे के डायपर रैशेज़!

क्‍या डायपर पहनने के बाद आपके बच्‍चे की स्किन पर खुजली या दाने हो गए हैं?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 5:58 PM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

आजकल अधिकतर माताएं अपने शिशु को डायपर पहनाती हैं। लेकिन क्‍या आपको पता है कि गीला और टाइट डायपर शिशु के लिए कष्‍टदायक हो सकता है। इससे शिशु को खाज-खुजली हो सकती है। बच्‍चे की स्किन बेहद नाजु‍क होती है जिस कारण उसे केमिकल वाले और कठोर उत्‍पादों से बचाने की ज़रूरत होती है। अगर डायपर पहनाने के बाद आपके शिशु की त्‍वचा पर कोई निशान पड़ गया है, तो आपको उसे किसी डॉक्‍टर के पास ले जाने की पहले इस घरेलू उपचार को ट्राई करके देख सकते हैं। हम आपको एक ऐसा घरेलू उपाय बताएंगे, जिसे अपनाकर आप घर पर ही इस समस्‍या से निजात पा सकती हैं। वो घरेलू उपाय है सरसों का तेल और मक्‍के का आटा। डायपर का गीला होना और उसमें बच्‍चे द्वारा पोटी किए जाने से बच्‍चे की स्किन पर पेनफुल रैशेज़ हो सकते हैं। बच्‍चे को रैशेज़ से राहत दिलाने के लिए सरसों का तेल और कॉर्नफ्लोर यानि मक्‍के का आटा प्रभावी रूप से काम करता है। पढ़ें- इस एक घरेलू उपाय से दूर करें डायपर रैशेज़

सरसों तेल का इस्‍तेमाल कैसे करें

  • सबसे पहले बच्‍चे को अच्‍छी तरह से साफ कर लें और प्रभावित हिस्‍से को सूखने दें।
  • जब बच्‍चे को लूज मोशन हो, तो बेबी वाइप्‍स के इस्‍तेमाल से बचें।
  • वाइप्‍स के बजाय कॉटन को पानी में भिगोकर इस्‍तेमाल करें।
  • अब इस हिस्‍से पर सरसों तेल लगाएं।
  • डायपर पहनाने से पहले प्रभावित हिस्‍से पर मक्‍के का आटा छिड़क दें।

सरसों का तेल ही क्‍यों

बाजार में मिलने वाले रैश क्रीम लगाने से बच्‍चे की स्किन में घर्षण और जलन पैदा हो सकती है। सरसों का तेल स्किन को मॉश्‍चराइज करता है और मक्‍के का आटा तेल को प्रभावित क्षेत्र पर लगे रहने में मदद करता है। दूसरी बात यह है कि ये दोनों पदार्थ नैचुरल हैं और इनमें केमिकल्‍स नहीं मिले होते हैं।

(ये एक घरेलू उपाय है। अगर इस नुस्‍खे से आपके बच्‍चे को राहत नहीं मिलती है, तो आप चिकित्‍सक की सलाह ज़रूर लें।)

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source