... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 5:58 PM IST
Read this in English
अनुवादक – Shabnam Khan
चक्रफूल यानी स्टार एनिस एक प्रकार का गर्म मसाला है, जिसका इस्तेमाल भारतीय खानपान में काफी होता है।इस मसाले का एक अलग ही फ्लेवर होता है जो खाने को खुशबू और स्वाद देता है। लेकिन इसके अलावा इस मसाले में कई और गुण होते हैं। इस वजह से इसका उपयोग घरेलू उपचार में भी काफी इस्तेमाल किया जाता है।
चक्रफूल में कुछ ऐसे गुण होते हैं जिनकी मदद से पाचन बेहतर होता है, सर्दी-जुकाम में आराम होता है, आदि। चीनी चिकित्सा में, इस मसाले का इस्तेमाल स्तनपान करने वाली महिलाओं के स्तनों में दूध बढ़ाने के लिए किया जाता है। जर्नल नैचुरल प्रॉडक्शन कम्यूनिकेशन में प्रकाशित एक अध्ययन में ये कहा गया है कि चक्रफूल यानी स्टार एनिस में एनीथोल (anethole) नाम का एक तत्व होता है जिससे एक खास तरीके की गंध आती है। ये तत्व एस्ट्रोजन जैसा बनने की कोशिश करते हैं। ये प्रभावशाली गैलेक्टागोग (galactagogue) बन जाते हैं। इस वजह से ये मां के स्तनों में दूध के उत्पादन को बढ़ाते हैं।
स्तनपान कराने वाली महिलाएं कैसे करें इसका इस्तेमाल
आप चक्रफूल डालकर हर्बल टी बना सकते हैं। इसके लिए, एक कप उबलते पानी में एक चक्रफूल डाल दें। अब इस पानी को तब तक उबालें जब तक कि ये आधा न हो जाए। इसे नियमित रूप से पीने से स्तनपान कराने वाली महिलाओं के स्तनों में अधिक दूध बनता है।
जरूरी बात
याद रखें कि ये सिर्फ एक घरेलू उपचार है। जरूरी नहीं ये हर किसी के लिए सुरक्षित भी हो। कई मामलों में ये हर्बल टी पीने के बाद महिलाओं को समस्या हुई है, और शिशु को उल्टियां। इसलिए डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका सेवन करें।
चित्र स्रोत – Shutterstock
संदर्भ:
1. Hasegaw T, Seimiya H, Fujihara T, Fujiwara N, Yamada H. Aroma profile of star anise and the structure-odor relationship of anethole. Nat Prod Commun. 2014 Feb;9(2):251-6. PubMed PMID: 24689303.
2. Penagos Tabares F, Bedoya Jaramillo JV, Ruiz-Cortés ZT. Pharmacological Overview of Galactogogues. Veterinary Medicine International. 2014;2014:602894. doi:10.1155/2014/602894.
3. Rosti L, Nardini A, Bettinelli ME, Rosti D. Toxic effects of a herbal teamixture in two newborns. Acta Paediatr. 1994 Jun;83(6):683. PubMed PMID: 7919774.