... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 5:58 PM IST
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
आजकल के कई डॉक्टर्स और एक्सपर्ट्स महिलाओं को यह सलाह देते हैं कि बच्चे के पैदा होने के तुरंत बाद ही उसे अपने सीने पर कुछ देर के लिये सुला लें। ऐसा करना बच्चे के लिये बहुत ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। हालांकि यह तरीका काफी पुराना है और बहुत पहले से इसे प्रयोग में लाया जाता है लेकिन अब कुछ दिनों से सिजेरियन तकनीक से डिलीवरी होने के ज्यादा चलन में होने के कारण इस तरीके को नहीं अपनाया जाता है। क्योंकि कुछ चिकित्सकीय कारणों की वजह से माँ को डिलीवरी के तुरंत बाद ही बच्चे से अलग करना पड़ता है।
जबकि हाल ही में किये कुछ शोध बताते हैं कि शिशु को जन्म के ठीक बाद माँ के ऊपर रखने से उसे कई फायदे होते हैं। बच्चे को जन्म के बाद माँ के सीने पर रखने से उसकी हृदयगति और तापमान दोनों नियंत्रित हो जाते हैं। यह बच्चे को कई तरह के इन्फेक्शन से बचाने में भी मददगार है। यह माँ और बच्चे के बीच के आपसी सम्बन्ध को भी और मजबूत बनाता है। अध्ययन में यह भी पता चला कि ऐसा करने से बच्चे को काफी सुकून मिलता है और माँ का भी तनाव कम होता है।
ज़रूरी नहीं की आप इसे सिर्फ हॉस्पिटल में ही करें बल्कि जब आप बेबी को हॉस्पिटल से घर लेकर आयें तब भी आप इसे घर पर भी कर सकती हैं। बच्चे की त्वचा के माँ की त्वचा के संपर्क में आने से बच्चे को कोलिक पेन से लड़ने में भी मदद मिलती है, साथ ही उसे गर्भाशय की बजाय अब बाहर के माहौल को भी समझने में आसानी होती है।
कैसे करें:
चित्र स्रोत: Shutterstock
संदर्भ:
Vincent S. Skin-to-skin contact. Part one: just an hour of your time… Pract Midwife. 2011 May;14(5):40-1. PubMed PMID: 21675478.